{"_id":"5d933fc48ebc3e017768b6c3","slug":"pratap-chandra-sarangi-says-if-those-who-do-not-accept-vande-mataram-leave-the-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी बोले- जो वंदे मातरम् नहीं बोल सकता, वो देश छोड़ दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी बोले- जो वंदे मातरम् नहीं बोल सकता, वो देश छोड़ दे
Wed, 02 Oct 2019 10:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में पूजा करते केंद्री मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिसे वंदे मातरम् बोलने में दिक्कत हो और जो देश विरोधी ताकतों के साथ हो। उसे भारत में रहने का हक नहीं है। ऐसे लोगों को देश छोड़ देना चाहिए।
प्रताप चंद्र सारंगी मंगलवार को वृंदावन के गोपेश्वर मार्ग स्थित गोपीनाथ गौड़ीय आश्रम में एक धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन कर पूजन अर्चन की। इसके बाद पत्रकारों से भी मुखातिब हुए।
अनुच्छेद 370 हटाने पर उन्होंने कहा कि यह ईश्वर की प्रेरणा से हुआ है। इसे पहले ही हट जाना चाहिए था। 370 ने कश्मीर को देश से अलग-थलग कर दिया था। अब वहां के लोग देश की मुख्यधारा में जुड़ेंगे तो उनका भी भला होगा।

केंद्रीय मंत्री सारंगी ने कहा कि पूरा देश महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। जब गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को तो फांसी मिली, उस वक्त जिन्होंने उनकी आत्मा व जीवन मूल्यों को नष्ट कर दिया उन्हें कुर्सी मिली।
लोकसभा चुनाव 2019 में प्रताप चंद्र सारंगी ने ओडिशा की बालासोर संसदीय सीट से बीजद प्रत्याशी रबींद्र कुमार जेना को हराया था। इस चुनाव में वो सुर्खियों में रहे। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सारंगी को ओडिशा का मोदी भी कहा जाता है।