फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pragya, Yashvi and Jaiveer won gold in Karate

Agra News: कराटे में प्रज्ञा, यशवी और जयवीर ने जीता स्वर्ण

Tue, 11 Nov 2025 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Pragya, Yashvi and Jaiveer won gold in Karate
कराटे के विजेता
आगरा। दिल्ली के तालकटोरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई पांचवीं नॉर्थ जोन कराटे प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम में शहर के 6 खिलाड़ी शामिल रहे। उन्होंने 3 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते। जूनियर वर्ग 48 किग्रा भार वर्ग में प्रज्ञा शर्मा, 66 किग्रा भार वर्ग में यशवी सोलंकी और सीनियर 50 किग्रा भार वर्ग में जयवीर सोलंकी ने स्वर्ण पदक जीते। जूनियर वर्ग 61 किग्रा भार वर्ग में प्रिंस राठौर व कैडेट 57 किग्रा भार वर्ग में सूरज कुमार ने रजत पदक जीते। एसोसिएशन के महासचिव शिहान ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक होने वाली ऑल इंडिया जोनल कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला ओलंपिक संघ के महासचिव राहुल पालीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सत्यदेव पचौरी, डॉ. दिनेश यादव, पंकज सक्सेना, शीतल अग्रवाल आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed