फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pradhans and Block Pramukhs conducted self-enumeration by answering questions.

Agra News: प्रधानों और ब्लाॅक प्रमुखों ने सवालों के जवाब देकर कराई स्वगणना

Sat, 09 May 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Pradhans and Block Pramukhs conducted self-enumeration by answering questions.
आगरा। डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन को बढ़ावा देने के लिए चल रहा जनगणना का स्वगणना अभियान अब रफ्तार पकड़ने लगा है। शुक्रवार को करीब साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपनी जानकारी साझा की। प्रशासन ने इस दौरान सभी ग्राम प्रधानों और ब्लॉक प्रमुखों से कर्मचारियों के माध्यम से संपर्क कर उन्हें स्वगणना के दौरान जानकारी दर्ज करने में मदद की। जिलाधिकारी ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में ऑनलाइन फॉर्म भरने की अपील की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को 3513 लोगों ने अपने स्व-गणना फॉर्म सफलतापूर्वक भरे। इस प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्राम प्रधानों और ब्लॉक प्रमुखों ने पोर्टल पर पूछे गए सवालों के जवाब देकर अपनी स्व-गणना पूरी की। डीएम ने कहा कि ऑनलाइन स्वगणना न केवल आधुनिक तकनीक का उपयोग है, बल्कि यह समय की बचत का भी एक प्रभावी जरिया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि नागरिक खुद ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी भर देते हैं, तो भविष्य में जब प्रगणक या कर्मचारी गणना के लिए घर आएंगे, तो उन्हें केवल दी गई जानकारी का भौतिक सत्यापन करना होगा। स्व-गणना से न केवल नागरिकों और कर्मचारियों का समय बचेगा, बल्कि इससे सरकार तक बिल्कुल सही और सटीक जानकारी पहुंचेगी। इससे सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed