फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana Ration Distribution First Day Agra

प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना: दुकानों पर दिखी लापरवाही, झुंड में बांटा राशन, सर्वर ने भी किया परेशान

Fri, 04 Jun 2021 08:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 04 Jun 2021 08:00 AM IST
सार

डीएसओ कार्यालय में ट्रांस यमुना कॉलोनी से कार्डधारक ने प्रति यूूनिट एक किलो राशन कम देने की शिकायत की। फोन पर अधिकारी ने बात की तो पूरा राशन दिया, इस कोटेदार की जांच भी की जाएगी।

विज्ञापन
Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana Ration Distribution First Day Agra
राशन वितरण के दौरान एकत्रित हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के वितरण के पहले दिन गुरुवार को झुंड में राशन बांटा गया। सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन नहीं किया। सर्वर की भी दिक्कत रही, जिससे कार्डधारकों को इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन


बाग मुजफ्फर खां, ताजगंज, यमुनापार में दुकानों पर एक मीटर की दूरी पर लाइन नहीं लगवाई। ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाने के लिए भीड़ जुट गई। इसमें कुछ मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। पहले दिन 90 हजार से अधिक कार्डधारकों को राशन वितरण हुआ। सर्वर की दिक्कत रही, जिस कारण कार्डधारकों को घंटे भर से ज्यादा समय तक इंतजार भी करना  पड़ा। 
विज्ञापन


ट्रांस यमुना में घटतौली की शिकायत
- डीएसओ कार्यालय में ट्रांस यमुना कॉलोनी से कार्डधारक ने प्रति यूूनिट एक किलो राशन कम देने की शिकायत की। फोन पर अधिकारी ने बात की तो पूरा राशन दिया, इस कोटेदार की जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले कार्डधारक:
- निशुल्क राशन मिला है। कोटेदारों ने टीकाकरण कराने के लिए भी जागरूक किया है।- योगेेश वंशवाल, खटीकपाड़ा
- प्रति कार्ड पांच किलो राशन मिला है, मशीन पर अंगूठा लगवाने के लिए झुंड लग गई थी। - विद्या देवी, मस्ता की बगीची 
- सर्वर दिक्कत कर रहा था, अंगूठा नहीं लग पाया, राशन के लिए घंटे भर तक इंतजार करना पड़ा। -मोना पाल, गोपालपुरा
- सुबह ही कोटेदार के यहां पहुंच गई। लेकिन मशीन का सर्वर नहीं काम कर रहा था, घंटे भर बाद आने को कहा। - गुड्डी पंचकुइयां

-कोटेदारों को एक मीटर की दूरी बरतकर राशन देने के सख्त निर्देश दिए गए थे। कुछ दुकानों की जांच भी की है। कोटेदारों ने सभी कार्डधारकों को कोरोना वायरस का टीका लगवाने को जागरूक भी किया। - उमेश चंद्र मिश्रा, डीएसओ

ये भी पढ़ें: आगरा: टीका नहीं लगा तो भी मिलेगा राशन, 7.33 लाख परिवारों को आज से नि:शुल्क राशन, जानिए समय और निर्देश

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed