फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Free Ration For Family In Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana

आगरा: टीका नहीं लगा तो भी मिलेगा राशन, 7.33 लाख परिवारों को आज से नि:शुल्क राशन, जानिए समय और निर्देश

Thu, 03 Jun 2021 03:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 03 Jun 2021 03:30 PM IST
सार

इस बार शेड्यूल बदला है, बीते महीने 20 से हुआ था। इस महीने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सामान्य वितरण 20 जून से किया जाएगा। 

विज्ञापन
Free Ration For Family In Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana
राशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत 7.33 लाख परिवारों को नि:शुल्क राशन वितरण शुरू हो रहा है। इस बार शेड्यूल बदला है, बीते महीने 20 से हुआ था। इस महीने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सामान्य वितरण 20 जून से किया जाएगा।  

विज्ञापन


डीएसओ उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सुबह छह से रात नौ बजे तक का समय तय किया है। सामाजिक दूूरी बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। 15 जून तक नि:शुल्क राशन वितरण होगा। इसके बाद 20 जून से सामान्य वितरण प्रक्रिया शुरू होगी। प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना में मई में दूसरे राज्यों से आए 17971 परिवारों को भी राशन मिला है। जिले में 7.33 लाख कार्डधारकों में 94.56 फीसदी परिवारों ने राशन पाया। 
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा राशन
जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि गुरुवार सुबह 6 बजे से राशन वितरण शुरू होगा। शहरी क्षेत्र में 373 और ग्रामीण क्षेत्र में 895 दुकानों पर नोडल अफसरों की मौजूदगी में कार्डधारकों को राशन मिलेगा। 20 मई को जिनके कार्ड नंबर का अंतिम अंक शून्य होगा उन्हें राशन मिलेगा। वहीं 21 मई को अंतिम नंबर 1 वाले को, 22 मई को अंतिम अंक 2 वाले को, 23 मई को अंतिम अंक 3 वाले को, 24 मई को अंतिम अंक 4 वाले को, 25 मई को अंतिम अंक 5 वाले को, 26 मई को अंतिम अंक 6 वाले को, 27 मई को अंतिम अंक 7 वाले को, 28 मई को अंतिम अंक 8 वाले को और 29 मई को अंतिम अंक 9 वाले को राशन मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीका नहीं लगा तो भी मिलेगा राशन, कोटेदार देने से नहीं कर सकता इनकार
अगर किसी को टीका नहीं लगा है या आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, फिर भी उन्हें राशन मिलेगा। कोई भी कोटेदार राशन कार्ड धारक को राशन देने से मना नहीं करेगा। शहर से लेकर गांव तक टीका और आयुष्मान कार्ड नहीं बनने की आड़ में कोटेदारों द्वारा राशन नहीं देने की शिकायतों के बाद बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकन्डन ने यह आदेश कोटेदार व सभी ब्लॉक के बीडीओ को दिए हैं। 

उन्होंने कहा, टीका लगवाना सभी के लिए जरूरी है लेकिन इसकी आड़ में कोई भी कोटेदार पात्र व्यक्ति को राशन देने से मना नहीं करेगा। बल्कि टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। भविष्य में टीका लगवाए बिना कार्ड धारक को राशन नहीं मिलेगा। इसलिए सभी राशन कार्ड धारक टीका जरूर लगवाएं। साथ ही आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड बनवाएं। ताकि संक्रमित होने पर उन्हें पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिल सके। सीडीओ ने बुधवार को सभी बीडीओ व कोटेदारों की बैठक में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे राशन वितरण में टीके के लिए प्रोत्साहन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

मुगल बादशाह बाबर ने बनाया था बाग, अब चारबाग शैली के पहले बगीचे में पाथवे-नहरों के बदले जाएंगे पत्थर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed