फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pradhan attacked, villagers caught accused

Agra News: गांव के प्रधान पर युवक ने बोला हमला, ग्रामीणों ने पकड़कर कर दिया बुरा हाल

Tue, 23 Aug 2022 07:02 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 23 Aug 2022 07:02 AM IST
सार

 इंस्पेक्टर जगदीशपुरा देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Pradhan attacked, villagers caught accused
beat demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में  जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के गांव कलवारी में रविवार की रात एक युवक ने रिश्तेदार के साथ मिलकर प्रधान हुकुम सिंह पर हमला कर दिया। शोर सुनकर दौड़े गांववालों ने आरोपी को पकड़ा। पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


प्रधान ने पुलिस को बताया कि रविवार रात वे पड़ोस की बीमार बुजुर्ग महिला को देखने गए थे। रात करीब 9:30 बजे घर लौटते समय पड़ोसी युवक रमेश ने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर उनके ऊपर रॉड से हमला कर दिया। सिर पर प्रहार करने से वह लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर दौड़े गांववालों ने हमलावर रमेश को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रधान को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही हमलावर को हिरासत में लिया। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, कस्बे की जाटव बस्ती में रविवार की रात दीवार बनाने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक बिचपुरी निवासी राकेश और धर्मवीर रविवार की रात दीवार बना रहे थे, जिसका पड़ोसी जितेंद्र ने विरोध किया। इससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़कर चौकी पर ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed