फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Practical examinations will be held at 84 centers

जिले में 84 केंद्रों पर होंगी यूपी बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Wed, 20 Apr 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Practical examinations will be held at 84 centers
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए जिले में 84 केंद्र बनाए हैं। पहलीबार बोर्ड ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाए हैं। एक सप्ताह में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 अप्रैल से 27 अप्रैल तक कराने के निर्देश दिए गए हैं। परिषद कार्यालय से प्रयोगात्मक परीक्षा की सामग्री कॉलेजों को भेज दी गई है। ऑनलाइन केंद्र निर्धारण के साथ ही परीक्षकों की सूची जारी कर दी गई है। एक-एक परीक्षा केंद्र से कई कॉलेजों के बच्चों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

30 केंद्रों पर नहीं विज्ञान वर्ग की मान्यता
30 परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जहां विज्ञान वर्ग की मान्यता न होने से लैब की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे मामलों में बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षक को अधिकार दिया है कि वह संबंधित छात्र-छात्राओं को नजदीकी केंद्र पर समायोजित कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र संचालकों में खलबली
केंद्र निर्धारण से कॉलेजों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों में में खलबली देखी गई। वे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर जानकारी जुटाते देखे गए, अब तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं संबंधित कॉलेज से ही होती रही हैं पहलीबार केंद्र निर्धारण किया गया है।
उत्तर पुस्तिका नहीं पहुंचीं
उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था नहीं होने से केंद्र व्यवस्थापक चिंतित हैं। उनका कहना था कि बाहरी कॉलेजों से आने वाले छात्रों को प्रयोगात्मक कार्य के लिए वे उत्तर पुस्तिकाएं कहां से देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने गृह परीक्षा कोष से प्रयोगात्मक कार्य के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।

परिषद के निर्देश पर प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए जिले में 84 केंद्र निर्धारित हैं। प्रधानाचार्य कॉलेज का लिफाफा प्राप्त कर संबंधित परीक्षक से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराएं। 20 से 27 अप्रैल तक जनपद में परीक्षाएं होनी हैं। संबंधित छात्र-छात्राओं को भी प्रधानाचार्य अवगत करा दें।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed