{"_id":"6561e7e374d378207f0ce0dd","slug":"prabhat-pheri-taken-out-on-guru-nanak-jayanti-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-8025-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गुरु नानक जयंती को लेकर निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गुरु नानक जयंती को लेकर निकाली प्रभात फेरी
Sat, 25 Nov 2023 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 25 Nov 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
गुरु नानक जयंती को लेकर निकाली प्रभात फेरी
प्रकाश पर्व शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गुरु नानक जयंती को लेकर जिले में प्रकाश पर्व शुरू हो गया है। प्रकाश पर्व पूरे नगर में प्रभात फेरियां निकालकर मनाया जा रहा है। शनिवार को शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में नानक देव के अनमोल वचनों के साथ प्रकाश पूर्व शुरू हो गया।
गुरु नानक जयंती को लेकर शनिवार को पहले दिन पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान संगत भक्तों द्वारा कीर्तन करके भक्तों को निहाल किया। गुरुद्वारे में दीवान सजाए एग। यहां बाहर से आए कीर्तन जत्थों के लोगों ने कीर्तन कर सभी को निहाल किसा। श्री गुरुग्रंथ साहिब को फूलों की पालकी से सजे वाहन पर सुशोभित करके कीर्तन विभिन्न जगहों से होता हुआ गुरुद्वारे पहुंचा।
गुरुद्वारा में ग्रंथी हरी सिंह ने सेवादार संगत को गुरु नानक देव के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। कहते हैं कि श्री गुरु नानक देव महान युगपुरुष थे। जय सिंह ने कहा कि नानक देव ने अपना पूरा जीवन समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में समर्पित कर दिया। ऐसे महान युगपुरुष की आज के समय में बहुत जरूरत है।
विज्ञापन
इस अवसर पर नरेंद्र कालरा, जनक सिंह, रविंदर सिंह, राजेश अरोड़ा, हरदीप सिंह, इंद्रपाल सिंह, कुलदीप सिंह, गुरमीत सिंह, सिदक सिंह, दिलीप सिंह मौजूद रहे।