फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power workers will not work today Strike meeting at MD office

आगरा: बिजली कर्मचारियों ने रखी हड़ताल, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, ये हैं मांगें

Wed, 03 Feb 2021 09:50 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Feb 2021 09:50 AM IST
विज्ञापन
Power workers will not work today Strike meeting at MD office
हड़ताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) मुख्यालय में कार्य बहिष्कार कर इसका विरोध जताया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें दोहराईं। हड़ताल के कारण जनपद में बिल जमा करने, फॉल्ट सही करने का काम प्रभावित हुआ। हालांकि बिजली की आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति ने मंगलवार को इस संबंध में एलान किया था। बुधवार को ट्रांसमिशन, वितरण, पॉवर व अन्य यूनिटों के कर्मचारी एमडी कार्यालय पर एकत्रित हुए। क्षेत्रीय सचिव ओपी गुप्ता ने बताया कि राजस्व वसूली, बिल जमा कार्य ठप रहा। फॉल्ट सही हुए लेकिन त्वरित नहीं वहीं आपूर्ति सुचारू रही। डीवीवीएनल की ओर से समिति के संयोजक ओपी गुप्ता ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने विद्युत कर्मचारियों के विरुद्ध नई-नई नीतियां बनाकर निजीकरण करने के लिए तैयार है। इससे उपभोक्ता और विद्युत कर्मी दोनों को नुकसान हो रहा।  
विज्ञापन


ये हैं मांगें
इलैक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल-2020 को निरस्त किया जाए।
ग्रेटर नोएडा का बिजली फ्रैंचाइजी करार निरस्त किया जाए।
केरल व हिमाचल की तर्ज पर यूपीएसआईबी गठित करें। 
बिजलीकर्मियों के लिए पुरानी पेंशन वर्ष 2020 से लागू हो।
रिक्त पद भरे जाएं। नियमित पदों पर नियमित भर्तियां हों।
वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए एक कमेटी बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed