फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power Surge Damages Appliances in Two Dozen Homes in Agra, Villagers Demand Compensation

हाई वोल्टेज का झटका: दो दर्जन घरों के फुंके उपकरण, लाखों का नुकसान; ट्रिपिंग से परेशान ग्रामीण

Thu, 03 Sep 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 03 Sep 2026 10:27 AM IST
सार

बिचपुरी के कुकथला गांव में मंगलवार रात अचानक तेज बिजली आने से करीब दो दर्जन घरों के फ्रिज, कूलर, पंखे समेत अन्य उपकरण फुंक गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का दावा है। ग्रामीणों का कहना है कि पांच माह से बिजली व्यवस्था खराब है और 24 घंटे में करीब 15 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है।
 

विज्ञापन
Power Surge Damages Appliances in Two Dozen Homes in Agra, Villagers Demand Compensation
डीवीवीएनएल - फोटो : शोसल मीडिया

विस्तार

आगरा के कमला नगर डिवीजन के बिचपुरी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कुकथला गांव में मंगलवार रात अचानक तेज बिजली आने से करीब दो दर्जन उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण फूंक गए। इससे उपभोक्ताओं को लाखों रुपये के नुकसान का दावा किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन


कुकथला निवासी बॉबी ने बताया कि गांव में करीब पांच माह से बिजली आपूर्ति व्यवस्था खराब है। 24 घंटे में करीब 15 घंटे ही बिजली मिल रही है और लगभग नौ घंटे कटौती रहती है। इसके अलावा दिनभर में कई बार ट्रिपिंग होती है। मंगलवार रात करीब 11 बजे अचानक तेज बिजली आने से जीवन सिंह, श्याम, ताराचंद और विजय समेत करीब दो दर्जन उपभोक्ताओं के फ्रिज, कूलर, पंखे और अन्य विद्युत उपकरण फूंक गए।
विज्ञापन


किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने विद्युत विभाग से प्रभावित उपभोक्ताओं के नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता कमला नगर सचिन गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। उपखंड अधिकारी साइट-सी सिकंदरा से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ घंटे गुल रही बिजली
बिचपुरी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े चौहटना और नगला पातीराम गांव में बुधवार सुबह पांच बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब आठ घंटे बाद दोपहर एक बजे आपूर्ति बहाल हुई। स्थानीय निवासी लाल सिंह चौधरी ने बताया कि दिनभर बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को घरेलू कामकाज समेत अन्य जरूरी कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed