फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power station in the morning, line of vehicles on MG Road in the evening

Agra News: सुबह बिजलीघर, शाम को एमजी रोड पर वाहनों की लाइन

Mon, 08 Dec 2025 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Power station in the morning, line of vehicles on MG Road in the evening
फोटो। बिजलीघर के पास रेलवे ब्रिज के नीचे भरा सीवर का पानी।
आगरा। मंटोला क्षेत्र स्थित बिजलीघर रेलवे पुल के नीचे रविवार सुबह नाले का पानी भर गया। इससे वाहनों को निकालने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजलीघर से घटिया मामू-भांजा मार्ग तक भीषण जाम लग गया। गंदा पानी सड़क पर आने से शाम तक जाम के हालात रहे। व्यापारियों और ग्राहकों को भी परेशानी हुई। वहीं, शाम को एलटी ग्रेड शिक्षक की परीक्षा छूटते ही जाम लग गया। एमजी रोड के आगरा काॅलेज से हरीपर्वत चौराहे तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन

मंटोला क्षेत्र के घर-घर में जूता कारखाने खुले हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि चमड़े की कतरन को नाला महावीर में डाल दिया जाता है। इससे नाला चोक हो जाता है। पानी नहीं निकलने पर पानी सड़क पर आ जाता है। रविवार सुबह दस बजे भी ऐसा ही हुआ। गंदा पानी बिजलीघर रेलवे पुल के नीचे भर गया। दो फुट तक पानी भरा होने की वजह से वाहन रुक गए। धीमे गति से निकलने लगे। इससे लाइन लग गई। कुछ ही देर में बिजली से लेकर ढोलीखार, मंटोला, सदर भट्टी, मीरा हुसैनी चौराहा और हींग की मंडी मार्ग पर वाहन फंसने लगे।
विज्ञापन

वाहनों की लंबी लाइन लगने के कारण लोगों दिक्कत होने लगी। सबसे अधिक समस्या राहगीरों को हुई। गंदे पानी की जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शाम को एमजी रोड पर जाम ने लोगों को परेशान किया। रविवार को दो पालियों में एलटी ग्रेड शिक्षक की परीक्षा थी। एमजी रोड पर आगरा काॅलेज को केंद्र बनाया गया था। शाम को परीक्षा छूटने के बाद हजारों अभ्यर्थियों के एमजी रोड पर आने से जाम लग गया। यहां पर मेट्रो का निर्माण कार्य चलने की वजह बैरिकेडिंग से पहले ही जाम रहता है। शाम को पांच बजे परीक्षा छूटने पर लोग जाम में फंस गए। पुलिसकर्मी वाहनों को निकलवा रहे थे। मगर कोई फायदा नहीं हुआ। सेंट जोंस से लोहामंडी मार्ग बंद होने की वजह से मदिया कटरा पर वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को एक घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।


ट्रेन में बैठने के लिए धक्कामुक्की
आगरा कैंट स्टेशन पर रात 10 बजे यात्रियों की भीड़ रही। ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्री मशक्कत करते रहे। आगरा कैंट से ग्वालियर जा रही ट्रेन में यात्री भीड़ की वजह से नहीं चढ़ पा रहे थे। इस पर कुछ लोगों ने खिड़की से ही जाना शुरू कर दिया। दरवाजे पर भीड़ की वजह से धक्कामुक्की होने लगी। तभी एक व्यक्ति ने डंडा निकाला। इससे लोगों को दिखाकर दूर हटाने लगा। इसी बीच जीआरपी कर्मी आए। उन्होंने लोगों को ट्रेन में चढ़ने में मदद की। इसके बाद ही राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed