फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power lines damaged in storm; 20 villages left in the dark.

Agra News: आंधी में विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त, अंधेरे में रहे 20 गांव

Tue, 07 Jul 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Power lines damaged in storm; 20 villages left in the dark.
बाह: आंधी में क्षतिग्रस्त लाइनों एवं खराब मशीनों को दुरुस्त करने में जुटी रही बिजली विभाग की टी
बाह। भदरौली और बासौनी बिजली घर क्षेत्र में रविवार को आंधी के चलते बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। एक खंभा टूट गया। खिल्ली और मिताइली फीडर से जुड़े 20 गांवों की बत्ती गुल हो गई। गांव रातभर अंधेरे में डूबे रहे। बिजली विभाग की टीमें लाइनों के फाल्ट ठीक करने में रात भर जुटी रही। मशीनों में भी आई तकनीकी खामी ठीक करने में सोमवार को भी टीम जुटी रहीं।
विज्ञापन

रविवार की रात आंधी के चलते बाह और जैतपुर क्षेत्र के बिजली घर की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। बासौनी, भदरौली बिजली घर क्षेत्र में ज्यादा नुकसान हुआ है। पेड़ की डाल टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गई थी। एक खंभा भी टूट कर गिर गया। लाइनों में फाल्ट के चलते मशीनों में भी तकनीकी खामी आ गई। खिल्ली समेत 20 गांव अंधेरे में डूब गए। प्रभावित गांवों के लोगों को सोमवार को पीने के पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। भदरौली उपकेंद्र के अवर अभियंता जितेंद्र यादव ने बताया कि विभागीय टीमें रातभर फाल्ट ढूंढकर लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी रहीं। मशीन को भी दुरुस्त किया गया है। सोमवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed