{"_id":"6a13cb8c26f15d7134066aa8","slug":"power-demand-near-1500-mw-in-agra-58-crore-upgrade-plan-to-strengthen-electricity-network-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भीषण गर्मी में नहीं उड़ेंगे ट्रांसफार्मर के फ्यूज, आगरा में 58 करोड़ से बदलेगा विद्युत सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भीषण गर्मी में नहीं उड़ेंगे ट्रांसफार्मर के फ्यूज, आगरा में 58 करोड़ से बदलेगा विद्युत सिस्टम
Mon, 25 May 2026 09:39 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 25 May 2026 09:39 AM IST
सार
आगरा में भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग 1500 मेगावाट के करीब पहुंच गई है, जिससे ट्रिपिंग और ट्रांसफार्मर फेल होने की समस्या बढ़ गई है। इस स्थिति से राहत के लिए विभाग ने 58 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत तंत्र को मजबूत करने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
डीवीवीएनएल
- फोटो : शोसल मीडिया
विस्तार
आगरा में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग 1500 मेगावाट के करीब पहुंच चुकी है। भारी लोड की वजह से ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने और ट्रिपिंग की दिक्कतें सामने आ रही हैं। बिजली संकट से जनता को निजात दिलाने के लिए विभाग ने बिजनेस प्लान वर्ष 2026-27 के तहत 58 करोड़ रुपये का विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण का खाका तैयार किया है। आगरा क्षेत्र में कुल 1062 कार्य कराए जाएंगे।
डीवीवीएनएल के आगरा जोन के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि 560 वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जिस पर करीब 15.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही सप्लाई को बैकअप देने के लिए 229 नए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इस पर करीब 7.79 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सिकंदरा और लखनपुर में 17.22 करोड़ रुपये से एक-एक नवीन 33/11 केवी उपकेंद्रों (सबस्टेशन) का निर्माण कराया जाएगा।
तीन सबस्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। लाइनों के फॉल्ट रोकने के लिए 33 केवी की तीन नई लाइनें बिछेंगी और 24 पुरानी लाइनों को मजबूत किया जाएगा। वहीं, 11 केवी की नौ नई लाइनें डालने के साथ 175 पुरानी 11 केवी लाइनों का सुदृढ़ीकरण होगा, जिस पर 4.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लो-वोल्टेज दूर करने के लिए एलटी लाइन सुधार के 33 कार्य होंगे। उन्होंने बताया कि इन दिनों बिजली की खपत अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है, जिससे सिस्टम पर दबाव है। इन कार्यों के पूरे होने पर उपभोक्ताओं को अघोषित कटौती व ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी।