{"_id":"6612d1fd0da672e89c0fd6ef","slug":"power-cut-left-the-civil-line-sub-centre-area-in-distress-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-115574-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली कटौती ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली कटौती ने किया बेहाल
Sun, 07 Apr 2024 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली कटौती ने किया बेहाल
-मरम्मत कार्य तो कहीं फाल्ट के चलते बाधित रही बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती लोगों की परेशानी का कारण बनने लगी है। रविवार को सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली कटौती के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। विद्युत निगम के अधिकारी मरम्मत कार्य तो कहीं फाल्ट की बात कहते रहे।
सुबह 11 बजे से ही कलेक्ट्रेट रोड, श्मशान घाट रोड और एनआईसी रोड की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। विद्युत निगम की ओर से सूचना दी गई कि बिजली लाइनों और उपकरणों की मरम्मत के लिए आपूर्ति बंद कराई गई है। शाम 5 बजे के बाद आपूर्ति शुरू कराए जाने की सूचना दी गई।
वहीं आवास विकास के सेक्टर पांच, आंशिक राधारमन रोड पर भी बिजली कटौती दिन भर जारी रही। लगभग चार घंटे तक यहां भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। विद्युत निगम के अधिकारी जल्द आपूर्ति शुरू होने की बात कहते रहे।
विज्ञापन
उप खंड अधिकारी पदम गर्ग का कहना है कि गर्मी अधिक हो इससे पहले ही विद्युत निगम मरम्मत कार्य कर रहा है। इसी के चलते आपूर्ति बाधित रही। शाम को कार्य के बाद आपूर्ति शुरू करा दी गई है।