{"_id":"61742be39cf5c554c738ed89","slug":"power-cut-in-agra-for-three-hours-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में आज तीन घंटे होगी बिजली कटौती: इन इलाकों के 1.75 लाख उपभोक्ता होंगे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में आज तीन घंटे होगी बिजली कटौती: इन इलाकों के 1.75 लाख उपभोक्ता होंगे प्रभावित
Sun, 24 Oct 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 Oct 2021 12:06 AM IST
सार
विद्युत उपकेंद्रों पर रखरखाव व मरम्मत कार्य के चलते बिजली कटौती जा रही है। रविवार सुबह 7 से 10 बजे तक 400 केवी पीलीपोखर उपकेंद्र पर मरम्मत, रखरखाव कार्य होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दयालबाग एवं फाउड्री और ताज (तीनों 132 केवी उपकेंद्र) से पोषित 24 फीडर क्षेत्रों में रविवार सुबह 7 से 10 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। 400 केवी पीलीपोखर विद्युत उपकेंद्र्र पर मरम्मत व रखरखाव कार्य होगा। इस कारण दयालबाग, कमला नगर, ट्रांस यमुना, कालिंदी बिहार, वॉटरवर्क्स, उजरई, नंदलालपुर, मुड़ी चौराहा, औद्योगिक क्षेत्र, फतेहाबाद रोड, ताजगंज आदि के करीब 1.75 लाख उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
बिजली उत्पादन में आई कमी के बीच दीपावली के त्योहार पर विद्युत आपूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन द्वारा उपकेंद्रों पर रखरखाव व मरम्मत कार्य के लिए चरणबद्ध तरीके से शटडाउन लिया जा रहा है। रविवार को 400 केवी पीलीपोखर विद्युत उपकेंद्र पर तीन घंटे शटडाउन होगा।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता के मुताबिक 132 केवी क्षमता के तीन उपकेंद्र से पोषित फीडरों में आपूर्ति नहीं होगी। फीडरों की लाइनों के अलावा उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मर, जंपर व अन्य उपकरण का रखरखाव किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यमुना पार इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। सुबह 10 बजे तक काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। इससे पहले ट्रांसमिशन ने 132 केवी बोदला और फिर 200 केवी सिकंदरा उपकेंद्र पर शटडाउन लिया था।