फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   power cut during Samajwadi Party conference in agra

आगरा: सपा के सम्मेलन में एक घंटे बत्ती गुल, सूरसदन से सड़क तक हंगामा, नेताओं ने किया बड़ा एलान

Thu, 09 Sep 2021 10:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Sep 2021 10:45 AM IST
सार

सपा के शहर अध्यक्ष चौ. वाजिद निसार ने कहा, टोरंट पावर की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सपा नेताओं ने सम्मेलन में एलान किया कि 15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ डीवीवीएनएल और टोरंट कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन
power cut during Samajwadi Party conference in agra
सम्मेलन में सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में निजी बिजली कंपनी टोरेंट पावर व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के खिलाफ बिजली समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति के लिए बुधवार को सूरसदन में आयोजित समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में एक घंटे बत्ती गुल हो गई। आक्रोशित सपाई हंगामा करते हुए सूरसदन प्रेक्षागृह से निकल कर एमजी रोड तिराहा पर आ गए। उनके धरने का एलान करते ही पुलिसकर्मियों ने टोरंट के अधिकारियों से बात की। एक घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर दोबारा सम्मेलन शुरू हो सका।

विज्ञापन


बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने आंदोलन का बिगुल फूंका। जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा कि रिकवरी व झूठे मुकदमे लाद कर डीवीवीएनएल किसानों का शोषण कर रहा है। किसानों के हक की लड़ाई सपा सड़कों पर लड़ेगी। पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा नलकूप कनेक्शन में जीएसटी लगाकर सरकार किसानों की कमर तोड़ रही है। जिसे समाजवादी लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। 
विज्ञापन


15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे घेराव
शहर अध्यक्ष चौ. वाजिद निसार ने कहा, टोरंट पावर की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सपा नेताओं ने सम्मेलन में एलान किया कि 15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ डीवीवीएनएल और टोरंट कार्यालय का घेराव किया जाएगा। सम्मेलन में महानगर उपाध्यक्ष रिजवानुद्दीन (प्रिंस), मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ सपा नेता राहुल चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, गौरव यादव, अनिल रावत, जेपी यादव आदि ने बिजली समस्याओं के विरोध में हल्ला बोल का एलान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर बिजली कटवाने का आरोप
सुबह 11.30 बजे सपाइयों का सूरसदन पर पहुंचना शुरू हो गया था। सम्मेलन शुरू होते हुए 12 बजे बिजली चली गई। गर्मी में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सूरसदन में हंगामा शुरू कर दिया। योगी सरकार पर ठीकरा फोड़ते हुए बिजली काटने की साजिश के आरोप लगाए। कार्यकर्ता सम्मेलन से बाहर निकल कर सूरसदन तिराहा एमजी रोड पर पहुंच गए। जहां पुलिस फोर्स ने उन्हें समझाया। टोरंट अधिकारियों से वार्ता की। दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर दोबारा सम्मेलन शुरू हुआ।

अनुशासन भूले कार्यकर्ता
कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर चढ़ने के चक्कर में सपाई अनुशासन भूल गए। राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा यहां ऐसे भी कार्यकर्ता हैं जो 35 सालों से सपा से जुड़े हुए हैं। उन्हें मंच पर स्थान नहीं मिला। जबकि नए कार्यकर्ता व पदाधिकारी मंच पर बैठ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed