फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   power cut during meeting of up power minister shrikant sharma

कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दे रहे थे ऊर्जा मंत्री, बत्ती हो गई गुल, अफसरों पर भड़के भाजपाई

Fri, 02 Nov 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 02 Nov 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
power cut during meeting of up power minister shrikant sharma
बैठक में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल व पार्टी पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र की चुनाव संचालन समिति की पहली बैठक में 2019 में होने वाले चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया गया। इस संसदीय सीट पर कमल खिलाने का जिम्मा प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को दिया है। वो यहां के चुनाव प्रभारी हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को गर्ग होटल में आयोजित पहली बैठक में श्रीकांत शर्मा बूथ प्रबंधन का रोडमैप लेकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उन्होंने निर्देश दिए कि बूथ की जिम्मेदारी उसी कार्यकर्ता को दी जाएगी जो बूथ संभालने में सक्षम होगा। जीत का पहला मंत्र बूथ प्रबंधन है। 
विज्ञापन


प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा होटल गर्ग में लोकसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान कई बार बिजली गायब हो गई। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसडीओ और जेई को खरीखोटी सुनाई। होटल का जेनरेटर भी देर से स्टार्ट हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ प्रबंधन पर फोकस

बैठक में श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 11 सदस्यों वाली भाजपा वट वृक्ष बन गई है। इसके पीछे का अनुशासन सबसे बड़ा कारण है। लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक ध्यान बूथ प्रबंधन पर देना है। कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। 

वहीं जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बिना बूथ को मजबूत नहीं किया जा सकता है। चुनाव संचालन समिति में उन्हीं लोगों को आने दिया जो उसका हिस्सा थे। मीडिया का भी प्रवेश यहां वर्जित रहा। 

लोकसभा की मंथन बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी के संबोधन के लिए खड़े होने के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने शिकायत के लहजे में कहा कि प्रभारी मंत्री कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते।

कार्यक्रम में पहुंचने से पहले श्रीकांत शर्मा हाईवे से सर्विस रोड होते हुए होटल गर्ग की ओर जा रहे थे, लेकिन होटल के पास वाहनों की कतार लगी होने के कारण जाम में फंस गए। सीओ सिटी संजय वर्मा, एसएचओ उत्तर रवींद्र दुबे तत्काल दौड़े।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed