फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   power corporation released helpline number for power complain

आपके भी इलाके में नहीं है बिजली तो इन नंबरों पर करें कंप्लेन

Fri, 04 May 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 04 May 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
power corporation released helpline number for power complain
बिजली के ख्ांभ्ाे गिर गए - फोटो : अमर उजाला
आगरा में तूफान ने एक बार फिर बिजली आपूर्ति व्यवस्था चौपट कर दी है। जिले के 103 उपकेंद्र और 343 फीडर से जुड़े 1428 गांवों में अंधेरा छा गया है। 
विज्ञापन


दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अपने अधिकांश उपकेंद्र और फीडर सुचारु नहीं कर पाया है। मरम्मत कार्य के लिए दूसरे जनपदों से ठेकेदार और मजदूर बुलाए जा रहे हैं। विभाग को 5 करोड़ रुपये अधिक से नुकसान हुआ है।

बुधवार रात को आए तूफान ने बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। 11 अप्रैल को आए आंधी-तूफान में हुई तबाही से दक्षिणांचल उबर नहीं पाया था, उससे पहले एक बार फिर तूफान ने मुश्किल बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

power corporation released helpline number for power complain
ख्ांभ्ाा गिरा - फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा फतेहाबाद क्षेत्र के उपकेंद्र प्रभावित हुए। जिले के प्रभावित 103 उपकेंद्रों में से 25 फतेहाबाद के ही थे। बाह में 16, एत्मादपुर में 15, किरावली और सिकंदरा में 13-13, खेरागढ़ 12 और बिचपुरी में 9 उपकेंद्र ठप हो गए। 

मरम्मत के लिए कन्नौज, इटावा, कानपुर, हाथरस, अलीगढ़ और मैनपुरी से सैकड़ों की संख्या में मजदूर और ठेकेदार बुलाए गए हैं। इसके अलावा ग्वालियर, मेरठ, भरतपुर, झांसी और कानपुर  के विद्युत सामग्री निर्माताओं से संपर्क साध कर संसाधन जुटाए जा रहे हैं। 

ग्रामीण क्षेत्रों में 11 अप्रैल से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त है। बुधवार को आए तूफान ने और मुश्किल खड़ी कर दी है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में जिंदगी 20 साल पीछे पहुंच गई है। 

कंट्रोल रूम बनाया

पंखे-कूलर तो दूर मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। पानी भी कुंओं और हैंडपंपों से भरा जा रहा है। टीवी और फ्री तो लोगों ने बंद करके ही रख दिए हैं।

दक्षिणांचल ने शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। 0562-2605699 और 0562-2600718 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। 

ये भ्ाी जानें 
5 करोड़ से अधिक का नुकसान
103 उपकेंद्र हुए प्रभावित
343 फीडर भी हुए ठप
8119 खंभे जिलेभर में गिरे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed