{"_id":"5cbad6c9bdec221425448595","slug":"pothole-filled-on-gt-road-before-narendra-modi-yogi-adityanat-rally-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के आगमन पर सुधरी जीटी रोड की हालत, लोग बोले- काश और पहले आ जाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के आगमन पर सुधरी जीटी रोड की हालत, लोग बोले- काश और पहले आ जाते
Sat, 20 Apr 2019 01:52 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
रातोंरात भरे गए जीटी रोड के गड्ढे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले जीटी रोड के गड्ढे भर दिए गए। अब तक मुख्य मार्ग जीटी रोड के गड्ढों से निकलना दुश्वार था जो इनके आगमन से दुरुस्त हो गया है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि अब सड़क के गड्ढे कैसे भर गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एटा आगमन से पूर्व शहर का मुख्य मार्ग जीटी रोड दुरुस्त कर दिया गया है। इससे पहले जीटी रोड गड्ढों में तब्दील था। पीडब्ल्यूडी ने रातों-रात काम कर गड्ढों से शहर और जिले के लोगों को राहत पहुंचाई है।
लोग कहते सुने गए काश पीएम साहब आप पहले आए होते तो यहां के लोगों को गड्ढों से बहुत पहले मुक्ति मिल गई होती। वहीं दूसरी ओर सवाल यह भी उठ रहे हैं कि प्रधानमंत्री के आगमन से पहले विभाग के पास कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन पीएम के कार्यक्रम लगते ही कहां से बजट आ गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मानें तो अब तक पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मनमानी चलते काम नहीं हो रहा था। लेकिन जो भी हो अब कुछ दिनों के लिए जीटी रोड गड्ढामुक्त हो गया है। इससे अब रास्ता सुगम और सुरक्षित माना जाने लगा है।