{"_id":"6a48a03621d0696e910637c8","slug":"potato-farmers-hit-by-heavy-losses-demand-250-per-quintal-cold-storage-subsidy-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आलू किसानों पर घाटे की 'डबल मार', लागत भी नहीं निकल रही, अब 250 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आलू किसानों पर घाटे की 'डबल मार', लागत भी नहीं निकल रही, अब 250 रुपये प्रति क्विंटल अनुदान की उठी मांग
Sat, 04 Jul 2026 11:25 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:25 AM IST
सार
आगरा में आलू किसानों का कहना है कि लागत 1,400–1,600 रुपये प्रति क्विंटल होने के बावजूद बाजार में उचित दाम नहीं मिल रहे, जिससे उन्हें भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर किसानों को 250 रुपये प्रति क्विंटल भंडारण भाड़ा अनुदान देने की मांग की है।
विज्ञापन
आलू किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलू के कम उत्पादन के बाद भी मंदी की मार झेल रहे किसानों के लिए आगरा कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह मिला। उन्हें कोल्ड स्टोरेज भाड़े में 250 अनुदान अनुदान की मांग का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि किसानों को उत्पादन लागत का 50 फीसदी भाव भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में तीन महीने बाद भी करीब 22 से 25 फीसदी आलू की निकासी हो सकी है। जो पिछले वर्ष से करीब 5 से 8 फीसदी कम है। बंगाल सरकार ने 200 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को भाड़ा अनुदान देना शुरू किया है। उसी तरह मुख्यमंत्री से बात कर आगरा के किसानों के लिए 250 रुपये प्रति क्विंटल का अनुदान दिलवाएं।
किसान डूंगर सिंह ने बताया कि इस समय मोटे आलू का भाव 700 रुपये से 1000 रुपये प्रति क्विंटल, गुल्ला 200 से 250 रुपये बिक रहा है, वहीं किर्री को कोई नहीं खरीद रहा है। उत्पादन लागत प्रति क्विंटल 1400 से 1600 रुपये आती है। इसके बाद शीतगृह का भाड़ा 250 रुपये क्विंटल है। ऐसे में लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। इस दौरान आगरा कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन राजीव कंबल, अनुरंजन सिंघल, कमल नयन सहित अन्य कोल्ड स्टोर स्वामियों के साथ किसान मौजूद रहे।