फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Postpartum Woman Left Stranded at Agra Hospital Family Forced to Take Auto After Ambulance Delay

लापरवाही की तस्वीर: महिला अस्पताल में बेंच पर घंटों तड़पी रही प्रसूता, एंबुलेंस न मिली; पति ऑटो से ले गया घर

Tue, 09 Jun 2026 07:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 07:36 AM IST
सार

आगरा के लेडी लायल अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद संक्रमण से पीड़ित प्रसूता को समय पर एंबुलेंस नहीं मिली, जिससे उसे घंटों अस्पताल की बेंच पर तड़पना पड़ा। परिजनों ने कई बार मदद मांगी, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची और अंततः पति निजी ऑटो से पत्नी को घर ले गया।

विज्ञापन
Postpartum Woman Left Stranded at Agra Hospital Family Forced to Take Auto After Ambulance Delay
महिला अस्पताल में बेंच पर घंटों तड़पी रही प्रसूता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के लेडी लायल अस्पताल में सोमवार को सरकारी स्वास्थ्य दावों की पोल खुल गई। एक प्रसूता को अस्पताल परिसर में बेंच पर घंटों तड़पना पड़ा। उसे समय पर एंबुलेंस नहीं मिल सकी, जिससे परिजन ऑटो से घर ले गए।
विज्ञापन


धनौली निवासी काजल की 28 मई को सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भीषण गर्मी के कारण उनके टांकों में संक्रमण हो गया। सोमवार को काजल को घबराहट और चक्कर आने लगे। पति कैलाश और सास उन्हें लेकर वापस अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी काजल की हालत लगातार बिगड़ती रही। उन्हें तत्काल एंबुलेंस की आवश्यकता थी लेकिन वह उपलब्ध नहीं हुई।
विज्ञापन


कैलाश ने कई बार एंबुलेंस के लिए फोन किया। घंटों इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली। इस बीच काजल को तेज चक्कर आने लगे। सास ने उन्हें अस्पताल की बेंच पर लिटा दिया। वह तड़पती रही। कैलाश ने बार-बार फोन किया लेकिन एंबुलेंस स्टाफ ने बिचपुरी क्षेत्र में फंसे होने की बात कह मदद से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति को लाना पड़ा ऑटो
अस्पताल परिसर में पीड़ित परिवार की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। मजबूरन कैलाश अपनी बीमार पत्नी और बुजुर्ग मां को अकेला छोड़कर मुख्य मार्ग की ओर दौड़ा। कैलाश बाहर से एक निजी ऑटो कर पत्नी को घर ले गया।


सेवा प्रदाता से जवाब-तलब
अधीक्षक लेडी लायल डॉ. पुष्पलता ने बताया कि मरीज काजल को डॉक्टरों ने देखा था। उनकी स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस बुलाई गई थी लेकिन वह बिचपुरी क्षेत्र में किसी कारणवश फंस गई थी। अस्पताल स्तर पर इलाज में कोई कोताही नहीं बरती गई। एंबुलेंस आने में देरी क्यों हुई, इस संबंध में संबंधित सेवा प्रदाता से जवाब-तलब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed