फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   posting in secondary school also by fake marksheet of agra university

आगरा विवि की फर्जी मार्कशीट से इंटर कालेज में भी हुईं नियुक्तियां, चुनाव बाद कार्रवाई

Tue, 21 Nov 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 21 Nov 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
posting in secondary school also by fake marksheet of agra university
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड की 2004 सत्र की मार्कशीट से माध्यमिक विद्यालयों में भी शिक्षक नियुक्त हो गए हैं। एसआईटी ने पिछले दिनों सैंपल सर्वे किया था। इसमें 200 मार्कशीट के बारे में जानकारी की गई थी। 
विज्ञापन


इनमें 160 (80 फीसदी) बेसिक में और 20 (10 फीसदी) माध्यमिक में मिली थीं। बेसिक में फर्जी शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद माध्यमिक में कार्रवाई कराए जाने की तैयारी है। इसके लिए पहले से एक और सूची तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन


एसआईटी ने बेसिक शिक्षा विभाग को 4670 मार्कशीट का ब्योरा दिया है। ये सभी फर्जी हैं। इनके आधार पर ही बेसिक शिक्षा विभाग फर्जी मार्कशीट वाले शिक्षकों को चिह्नित कर रहा है। आगरा में ही 250 से ज्यादा शिक्षक मिल चुके हैं। इन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इनका वेतन भी जारी नहीं किया जाएगा। निकाय चुनाव के बाद इनकी बर्खास्तगी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर एसआईटी के सूत्रों का कहना है कि फर्जी मार्कशीट का इस्तेमाल शिक्षक बनने में ज्यादा किया गया। इनमें लगभग 80 फीसदी बेसिक में हैं जबकि 10 फीसदी माध्यमिक में भी हैं। जांच एजेंसी के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने बताया कि बेसिक में कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद फर्जी मार्कशीट का ब्योरा माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed