फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Posters on two dozen houses... 'House for Sale'

Agra News: दो दर्जन घरों पर लगे पोस्टर...मकान बिकाऊ है

Mon, 06 Jul 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Posters on two dozen houses... 'House for Sale'
मकान पर लगा पोस्टर
रुनकता। क्षेत्र के मोहल्ला झगरैला में रास्ते का निर्माण न होने से आक्रोशित दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने घर पर मकान बिकाऊ है...के पोस्टर लगा दिए। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को डीएम आवास पर बच्चों व मवेशियों के साथ प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गांव छोड़कर चले जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण लंबे समय से रास्ते के निर्माण की मांग कर रहे हैं। किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह और धीरज सिकरवार के साथ तहसील और ब्लॉक में करीब पांच दिन धरने पर बैठ कर अधिकारियों के आश्वासन के बाद घर लौटे थे लेकिन अधिकारियों ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत बुलाकर रुनकता पर नेशनल हाईवे-19 को जाम करने की चेतावनी दी थी और शुक्रवार को रुनकता चौराहे पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और तहसील के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। करीब दो घंटे बाद रास्ते में चार डंपर मिट्टी डाल काम चालू होने पर ग्रामीण लौट गए थे।ग्रामीणों का कहना है कि चार डंपर मिट्टी डालने से समस्या का समाधान नहीं हुआ है। रविवार शाम करीब चार बजे सभी ग्रामीण एकत्रित हुए और अपने मकान के बाहर पोस्टर लगा दिए। ग्रामीणों का कहना हैं कि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो गांव छोड़कर चले जाएंगे। वहीं मामले में एसडीएम किरावली अभिनव पाठक का कहना है कि जांच कराकर ग्रामीणों की समस्या जल्द दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed