फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   poster in agra by aimim against cm yogi adityanath

सीएम योगी को आगरा में न घुसने देने की चेतावनी, ओवैसी की पार्टी ने लगाए होर्डिंग

Sat, 07 Oct 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 07 Oct 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
poster in agra by aimim against cm yogi adityanath
होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने आगरा में कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगरा में नहीं घुसने देने की चेतावनी देते हुए होर्डिंग लगा दिया। 
विज्ञापन


पर्यटन बुकलेट में ताजमहल को स्थान नहीं देने के विरोध में ये कदम उठाया गया। विवादित होर्डिंग की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर होर्डिंग हटवा दिया। बाद में एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन


बता दें कि एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इदरीस अली ने पार्टी की ओर से ताजमहल की अनदेखी करने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ होर्डिंग कलक्ट्रेट के गेट पर लगवा दिया। होर्डिंग पर लिखा था कि अब मुख्यमंत्री योगी कभी आगरा नहीं आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का अपमान करने का आरोप

poster in agra by aimim against cm yogi adityanath
विवादस्पद होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार ने पर्यटन बुकलेट से ताजमहल को हटाकर भारत का अपमान किया है। इस मुद्दे पर जनांदोलन की चेतावनी भी दी गई थी। कुछ ही घंटों में होर्डिंग की चर्चा होने लगी। विवादस्पद होर्डिंग की जानकारी मिलने पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी, शैलराज सिंह एडवोकेट, राहुल चौधरी आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। 

उन्होंने होर्डिंग को उखाड़ फेंका। भाजपा नेता कुंवर शैलराज का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसा करने वालों को भाजपा सबक सिखाएगी। बुकलेट के विवाद का पूर्व में ही पटाक्षेप हो चुका है। 

प्रशासन में हड़कंप

poster in agra by aimim against cm yogi adityanath
कलक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
विवादित होर्डिंग के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासनिक हलके में भी हड़कंप मच गया। एडीएम सिटी केपी सिंह और एसपी सिटी अनुपम सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया, लेकिन तब तक होर्डिंग हटाया जा चुका था। इस संबंध में मोहम्मद इदरीस अली ने कहा कि उन्होंने होर्डिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की है। ताजमहल आगरा नहीं भारत की पहचान है। उसकी उपेक्षा पर आगरावासियों को खामोश नहीं बैठना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed