{"_id":"6af29b5929b32869120e5790","slug":"post-office-life-insurance-get-up-to-10-times-coverage-with-just-rs-100-investment-and-tax-benefits-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचत की डाल लें आदत: 100 रुपये से शुरू करें जीवन बीमा, मिलेगा 10 गुना सुरक्षा कवर; टैक्स में भी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचत की डाल लें आदत: 100 रुपये से शुरू करें जीवन बीमा, मिलेगा 10 गुना सुरक्षा कवर; टैक्स में भी छूट
Tue, 10 Nov 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 10 Nov 2026 09:49 AM IST
सार
डाक विभाग की जीवन बीमा योजनाओं के तहत 18 से 55 वर्ष तक के लोग कम प्रीमियम में बीमा सुरक्षा का लाभ उठा सकेंगे। योजना में 100 रुपये के न्यूनतम वार्षिक प्रीमियम से शुरुआत और आयकर की धारा 80सी के तहत छूट का प्रावधान बताया गया है।
विज्ञापन
बचत कैसे करें?
- फोटो : Amar Ujala AI
विस्तार
डाक विभाग की जीवन बीमा योजना का लाभ शहर से गांव तक सबको मिलेगा। सिर्फ भविष्य का वित्तीय जोखिम सुरक्षित नहीं होगा बल्कि मात्र 100 रुपये के न्यूनतम वार्षिक निवेश पर 10 गुना तक सुरक्षा कवर और आयकर की धारा 80 सी के तहत टैक्स में छूट भी मिलेगी।
इस योजना का लाभ 18 से 55 वर्ष की आयु वर्ग के लोग उठा सकते हैं। आगरा परिक्षेत्र के सहायक निदेशक एसके जैन ने बताया कि ग्रामीण निवासियों और ग्रामीण डाक सेवकों के लिए उपलब्ध ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 100 रुपये का न्यूनतम वार्षिक प्रीमियम और 15 वर्ष की परिपक्वता अवधि तय की गई है।
वहीं, बचत-सह-बीमा योजना के तहत 1,000 रुपये का न्यूनतम वार्षिक प्रीमियम और 16 वर्ष की परिपक्वता अवधि रखी गई है। इन दोनों योजनाओं में अधिकतम बीमा राशि की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। प्रवर डाकपाल देवेंद्र कुमार ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में बचत की आदत डालकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।