फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Post-mortem of the dead in the ambulance accident was done

सड़क हादसे में मृतकों का कराया गया पोस्टमार्टम

Wed, 03 Nov 2021 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Post-mortem of the dead in the ambulance accident was done
बिछवां। जीटी रोड पर सोमवार की शाम मामा ढाबा के पास एंबुलेंस के खड़े ट्रक में पीछे टकराने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। मंगलवार देर रात परिजन आने के बाद बुधवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मेरठ के मेडिकल कॉलेज कैंपस निवासी 40 वर्षीय एंबुलेंस चालक वीरेंद्र सिंह सोमवार को मरीज को लेकर कन्नौज गये थे। उनके साथ गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी 34 वर्षीय यूसुफ पुत्र सुल्तान और संतोष कुमार निवासी गांव निरहुआ थाना ठठिहा कन्नौज भी थे। लौटते समय सोमवार की रात करीब 11:30 बजे एंबुलेंस थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर मामा ढाबा के पास खड़े ट्रक से टकरा गई थी। इसमें वीरेंद्र और यूसुफ की मौत हो गई। परिजनों के देरी से आने के चलते मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। देर रात थाने पहुंचे मेडिकल कॉलेज कैंपस मेरठ निवासी योगेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि हादसे में भाई वीरेंद्र व यूसुफ की मौत हो गई। ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed