फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Post-mortem of the dead body of the girl taken out from the grave

कब्र से निकाले गए युवती के शव का हुआ पोस्टमार्टम

Fri, 20 May 2022 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Post-mortem of the dead body of the girl taken out from the grave
बेवर/नवीगंज । नवीगंज निवासी कुतुबुद्दीन की 22 वर्षीय पुत्री तबस्सुम उर्फ निशा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिजन के अनुसार युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व मृतका की मां सिम्मी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार भोगांव सोनू बघेल व प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा, चौकी प्रभारी रिंकेश शर्मा ने कब्रिस्तान पहुंचकर शव को कब्र से बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टरों ने बिसरा सुरिक्षत करके जांच के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में कुछ भी कहना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed