फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   possitive

पोषण माह की रैंकिंग में मैनपुरी को मिला प्रदेश में पांचवां स्थान

Fri, 09 Oct 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
possitive
मैनपुरी। सितंबर माह में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। इस बार पोषण माह में आयोजित गतिविधियों के आधार पर मैनपुरी को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है जबकि मंडल में मैनपुरी टॉप पर है।
विज्ञापन

एक सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अलावा, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग और खाद्य एवं रसद विभाग ने गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को कुपोषण और उसे दूर करने के बारे में जागरूक किया। जिले भर में सभी विभागों द्वारा कुल 9.47 लाख गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका डाटा पोषण मिशन की वेबसाइट पर फीड किया गया था। इसी के आधार पर प्रदेश भर की रैंकिंग जारी की गई। इसमें मैनपुरी को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है।
विज्ञापन

वहीं मंडल की अगर बात करें तो मंडल में मैनपुरी टॉप पर है। रैंकिंग में आगरा 25वें, फिरोजाबाद 59वें और मथुरा 64वें स्थान पर है।
बीते वर्ष आठवें स्थान पर था मैनपुरी
वर्ष 2019 में चलाए गए पोषण माह की गतिविधियों के आधार पर प्रदेश में जिले को आठवीं रैंक मिली थी। ऐसे में इस बार जिला तीन पायदान ऊपर चढ़ गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया के निर्देशन में सभी विभागों ने इस अभियान को बेहतर करने के लिए प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गतिविधियों का हुआ आयोजन
-1.73 लाख बच्चों का कराया गया वजन
-1788 बच्चों का हुआ अन्नप्रासन
-1790 महिलाओं की हुई गोदभराई
-1080 स्थलों पर बनी पोषण वाटिका
-9.47 लाख कुल गतिविधियां हुई आयोजित
पोषण माह में हुई गतिविधियों के आधार पर प्रदेश में मैनपुरी को पांचवां स्थान मिला है। बीते वर्ष की अपेक्षा सुधार हुआ है। सभी विभागों ने इसमें मेहनत की है। हालांकि अभी और प्रयास करने की आवश्यकता है।
ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed