फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   possibility of fall in the prices of potatoes due to which farmers are worried

यूपी: आलू किसानों को भनक तक नहीं लगी और निजी कंपनी ने कर दिया बड़ा खेल, गिर सकते हैं सब्जियों के राजा के दाम

Sat, 21 Oct 2023 12:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Oct 2023 12:35 PM IST
सार

शीतगृहों में 2 करोड़ पैकेट आलू है। इससे पहले ही निजी कंपनी ने अपने आलू की कीमत गिरा दी। इससे अब आलू की दामों में गिरावट की आशंका है,  जिसके चलते किसान परेशान हैं। 
 

विज्ञापन
possibility of fall in the prices of potatoes due to which farmers are worried
आलू - फोटो : संवाद

विस्तार

सब्जियों के राजा आलू की कीमत एकाएक धड़ाम हो गई है। सप्ताह भर में यह कमी आई है। इससे किसान परेशान हैं। दरअसल, आगरा के 400 से ज्यादा शीतगृहों में अब भी 40 फीसदी से ज्यादा आलू के पैकेट भरे रखे हैं। जिले में 5 करोड़ पैकेट आलू का भंडारण किया गया था। अब भी करीब 2 करोड़ पैकेट का भंडारण होने के कारण आलू की कीमतों में गिरावट की आशंका है। निजी कंपनी ने हाल में ही आलू को खुले बाजार में बेहद कम कीमत पर बेच दिया, जिससे आगरा समेत आसपास के जिलों के आलू किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


 

20 फीसदी आलू बुवाई में होगा इस्तेमाल
आलू उत्पादकों की चिंता है कि 30 नवंबर तक ही वह कोल्ड स्टोर में आलू रख सकते हैं। दिवाली से पंजाब का आलू बाजार में आ जाएगा। ऐसे में आगरा का आलू अगर शीतगृह में रखा रह गया तो बीते सालों की तरह कीमत कम होने पर फेंकना पड़ सकता है। इस समय आलू का दाम वैरायटी के मुताबिक 800 से 1200 रुपये प्रति क्विंटल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतगृह में रखे आलू बेच दें
आलू उत्पादक समिति के किसान नेता पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि बारिश के कारण नए आलू की बुवाई में समय है, इसलिए शीतगृह (कोल्ड स्टोर) में रखे आलू को किसान बेच दें। बुवाई में बीज के रूप में आलू बचाकर बाकी आलू की बिक्री करेंगे तो नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

फेंकने की आ जाएगी नौबत
फेडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि पंजाब और अन्य उत्तरी राज्यों में आलू की फसल तैयार हो रही है जो दिवाली पर आ जाएगी। ऐसे में आलू को फेंकने की नौबत न आए, इसलिए किसान आलू पैकेट निकाल लें। एक निजी कंपनी के सस्ता आलू बेचने के कारण हाल में आलू की कीमतें गिरी हैं।

परंपरागत नहीं, चिप्स वाले आलू की मांग
फेडरेशन आफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के पदाधिकारी अजय गुप्ता ने बताया कि उनके कोल्ड स्टोर में देश की नामी चिप्स बनाने वाली कंपनी ने आलू का भंडारण किया है। उनके फूड प्रोसेसिंग प्लांट के लिए गुजरात से आलू आ रहा है, पर खंदौली और आगरा के अन्य ब्लॉक के किसान उस प्रजाति का आलू नहीं उगाते। केवल 20 फीसदी आलू ही आगरा दे पा रहा है। आगरा के किसान चाहेंगे तो बकाया 80 फीसदी आलू की मांग यहीं से पूरी हो सकती है, गुजरात से आलू लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन किसान पुराने बीजों का मोह नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed