फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   positive thinking needed for nation

सकारात्मक सोच से ही राष्ट्र की तरक्की संभव

Sat, 05 Dec 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, अागरा
ब्यूरो अमर उजाला, अागरा Updated Sat, 05 Dec 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
positive thinking needed for nation
विदेशों में भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बन रहा है। राष्ट्रीय भाव और सकारात्मक सोच बिना उदीयमान भारत का संकल्प अधूरा ही रहेगा। ये बातें जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो. चिंतामणि महापात्र ने आगरा कालेज में आयोजित उत्तर प्रदेश राजनीति विज्ञान परिषद के अधिवेशन में उद्घाटनकर्ता के तौर पर कहीं। ‘उदीयमान भारत: बाह्य एवं आंतरिक चुनौतियों’ विषय पर उन्होंने गरीबी और असमानता को तरक्की के लिए बाधक बताया। मुख्य अतिथि उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक डा. अरुणोदय बाजपेयी और डा. कपिल बाजपेयी ने परिषद के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डा. मनोज रावत ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शोध पत्र भी पढ़े गए। अंत में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में डा. मृणाल शर्मा, डा. शशिकांत पांडे, डा. सीमा सिंह, डा. दिग्विजयनाथ राय, डा. संतोष सिंह, डा. आरके जैन, डा. दीपा रावत, डा. वाईएन त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed