फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   positive news in mainpuri

मिट्टी की क्रॉकरी को दिया जाए बढ़ावा

Thu, 22 Aug 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
positive news in mainpuri
फोटो नंबर-9
विज्ञापन

मिट्टी की क्रॉकरी को दिया जाए बढ़ावा
-प्रजापति समाज को पात्रता से मिलेंगे पट्टे
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। किसी की योजना की सफलता समाज में जागरूकता से होती है। जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार जरूरी है। प्रदूषण रोकने के लिए मिट्टी की क्रॉकरी को बढ़ावा दिया जाए। प्रजापति समाज केे लोगों को पात्रता के आधार पर पट्टे दिए जाएं। यह बातें माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने पत्रकार वार्ता में कहीं।

कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग करने के लिए प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। मिट्टी के पर्याप्त बर्तन बनाए जा सकें इसके लिए प्रजापति समाज के लोगों को पात्रता के आधार पर प्रशासन की ओर से पट्टे दिए जाएंगे। अधिकारियों को तालाबों की सही तरह से सफाई कराने के निर्देश दिए। प्रदेश में प्रजापति समाज के परिवारों को चिह्नित कराया गया है। जिले में 108 परिवार चिह्नित किए गए हैं। प्रशासन की ओर से उनको पात्रता के आधार पर पट्टे जैसी सुविधाएं दिलाई जाएंगीं। सरकारी कार्यालयों में मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर एडीएम बीराम, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीएमओ डॉक्टर एके पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed