{"_id":"5d4b148d8ebc3e6cd9047c0a","slug":"positive-news-in-mainpuri-mainpuri-news-agr3999916156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाएं अपनी परेशानियां माता-पिता के साथ करें शेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाएं अपनी परेशानियां माता-पिता के साथ करें शेयर
विज्ञापन
विकास भवन में बालिका सुरक्षा के कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक- शिक्षिकाएं
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपरी। बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को विकास भवन स्थित आंबेडकर सभागार में मैनपुरी विकास खंड के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा ने कहा कि छात्राओं को किसी समस्या से डरना नहीं चाहिए। उन्हें खुलकर इसे अपने माता-पिता से साझा करना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 1090, डायट 100, 181 टोलफ्री नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को बताया जाए कि वे किसी भी प्रकार का दबाव स्वीकार न करें। रास्ते में आते-जाते यदि कोई उनसे कुछ कहता है तो उसकी जानकारी अपने माता-पिता को अवश्य दें। यहां बैठक के दौरान वरिष्ठ एबीआरसी महेश चंद्र चतुर्वेदी ने भी प्रधानाध्यापकों को बालिका सुरक्षा की जानकारियां प्रदान कीं।
बालिकाएं शोषण न करें बर्दाश्त
बेवर। विकास खंड कार्यालय बेवर के सभागार में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान गोष्ठी
में सह परिवीक्षा अधिकारी अनुज दीक्षित ने बालिका सुरक्षा अभियान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाएं व बालिकाएं किसी प्रकार के शारीरिक व मानसिक शोषण का खुलकर विरोध करें। जरूरत पडने पर सरकारी मदद लें। सरकार व पुलिस उनकी मदद के लिए तैयार है। यहां समन्वयक अनिल चतुर्वेदी, एबीआरसी अनुपम यादव, संतोष कमल आदि लोग मौजूद रहे।