{"_id":"688bb468ccb7dc55ef0eab1a","slug":"pornographic-video-made-after-raping-a-minor-and-a-teacher-kasganj-news-c-175-1-kas1003-135226-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नाबालिग और शिक्षिका से दुष्कर्म के बाद बनाया अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नाबालिग और शिक्षिका से दुष्कर्म के बाद बनाया अश्लील वीडियो
Thu, 31 Jul 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरों जी कोतवाली क्षेत्र में शिक्षिका और नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर दोनों को ब्लैकमेल करने लगे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही है। सोरों जी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षिका ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता ने बताया कि वह मूलरूप से आगरा की रहने वाली है। सोरों जी में नाबालिग के घर पर चार साल से किराये पर रहती है। आरोप है कि पड़ोस में बाइक मैकेनिक की दुकान चलाने वाला आरोपी चाहत अल्वी उसे रास्ते में आते-जाते वक्त परेशान करता था। करीब तीन महीने पहले आरोपी जबरन उसके किराये के कमरे में घुस आया और दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बना ली। घटना के वक्त मकान मालिक और उनके परिजन बाहर गए हुए थे। उसे धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके बाद अक्सर आरोपी उसे घर में अकेला पाकर घुस आता और ब्लैकमेल करके शारीरिक शोषण करता रहा। एक दिन उसे अकेला पाकर आरोपी का दोस्त खुसनूर जबरन कमरे में घुस आया। मोबाइल में चाहत अल्वी द्वारा बनाई गई उसकी अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बीते दिनों उसकी गैरमौजूदगी में आरोपी चाहत कमरे पर आया। इस दौरान मकान मालिक की नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। जब वो नहीं मिली तो चाहत ने नाबालिग को दबोच लिया और उससे दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बना लिया। नाबालिग के भाई को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। वीडियो के डर के कारण नाबालिग ने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई। डरी-सहमी नाबालिग ने उससे आपबीती साझा की तो शिक्षिका के होश उड़ गए, क्योंकि वह खुद ब्लैकमेलिंग से परेशान थी। हिम्मत जुटाकर उसने बृहस्पतिवार देर रात आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत थाने में दी। शिक्षिका ने अपनी और नाबालिग की जान को आरोपियों से खतरा जताया है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन