{"_id":"e089b7553854addb4093bc27b1f42538","slug":"porn-warm-virus-attack-on-facebook-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर ‘पोर्न वार्म’ वायरस का अटैक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर ‘पोर्न वार्म’ वायरस का अटैक
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 13 Jun 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के यूजर्स अब ‘पोर्न वार्म’ वायरस के निशाने पर हैं। फेसबुक पर दिखने वाले पोर्न लिंक पर क्लिक करते ही यह वायरस एक्टिवेट हो रहा है। इसलिए संभल जाएं, क्योंकि यह न सिर्फ आप को साइबर क्राइम के दायरे में ला देगा, बल्कि आपके कंप्यूटर सिस्टम के लिए भी घातक साबित हो सकता है। इससे बचने के उपाय किए जा सकते हैं। सबसे जरूरी यह है कि पोर्न लिंक पर कभी भी क्लिक न करें।
पहला मामला दस दिन पहले सामने आया था लेकिन वायरस का अटैक अब काफी तेज हो गया है। पिछले 48 घंटे में शहर में इस पोर्न लिंक पर क्लिक करने से डेढ़ हजार से ज्यादा फेसबुक यूजर्स प्रभावित हुए हैं। इसमें आपको आपके किसी फ्रेंड के एकाउंट से शेयर किया हुआ एक पोर्न वीडियो का लिंक दिखता है। जब आप इस पर क्लिक करते हैं तो एक नया वेब पेज खुलता है। इस पेज पर कुछ देर तो वीडियो चलता है। इसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर एक फ्लैश अपडेट डाउनलोड करने के लिए मैसेज दिखाई देता है। इसके साथ ही आपकी फ्रेंड लिस्ट को कैप्चर करने के बाद सभी फेसबुक फ्रेंड को वीडियो भेज देता है। जिस पर आपके एकाउंट का एड्रेस होगा।
जिस किसी दोस्त की आईडी पर यह पहुंचेगा वह समझेगा कि यह वीडियो आपने ही भेजा है। इतना ही नहीं कंप्यूटर सिस्टम पर ट्रोजन नाम का वायरस छोड़ देता है, जो फेसबुक डेटा को कैप्चर कर लेता है। इससे आपकी सभी गोपनीय जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंच सकती हैं। साइबर क्राइम सेल के पास कई मामले पहुंचे हैं।
विज्ञापन
साइबर एडवाइजर दानिश शर्मा ने बताया कि यह वायरस एक साथ सैकड़ों फेसबुक फ्रेंड को वीडियो भेज देता है। कई मामले सामने आ चुके हैं। एकाउंट पर आने वाले फालतू के वीडियो लिंक पर क्लिक न करें। फेसबुक के सेटिंग में एप्स पर जाकर अनावश्यक और अनजान लिंक को डिलीट कर दें। बेकार एप्लीकेशन को बंद कर दें।
विंडो मोबाइल पर ज्यादा खतरा
कंप्यूटर के अलावा मोबाइल पर फेसबुक यूजर्स की संख्या अधिक है। यह वायरस विंडो मोबाइल के लिए घातक साबित हो सकता है।
ब्लॉक करनी पड़ रही आईडी
इस वायरस से कई यूजर्स परेशान हैं। हाल ही में एक सर्विस मैन की फेसबुक आईडी से वीडियो फ्रेंड के पास चले गए। इस बात की जानकारी होने पर यूजर ने अपनी आईडी को ही बंद कर दिया है। ऐसे तमाम लोग हैं, जिन्होंने ऐसा किया है।