{"_id":"5f2464ac8ebc3e63e6072fd8","slug":"population-kasganj-news-agr4529708156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण अभियान: जिले में नहीं हुई एक भी नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या नियंत्रण अभियान: जिले में नहीं हुई एक भी नसबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनसंख्या नियंत्रण के लिए विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई से शुरू हुआ अभियान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। 20 दिन में जिले में एक भी नसबंदी नहीं की गई।
शासन से बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस से 31 जुलाई तक जनसंख्या नियंत्रण अभियान का आयोजन किया जाता है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करता है। साथ ही नसबंदी कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाते हैं।
ताकि जनसंख्या की दर में कमी लाई जा सके, लेकिन जिले में इस अभियान को लेकर लापरवाही सामने आई। विभाग ने विश्व जनसंख्या दिवस के दिन ही कोई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। विभाग की यह लापरवाही पूरे अभियान के दौरान बनी रही। वहीं जिले की जनसंख्या की बात की जाए तो वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कासगंज की जनसंख्या 14 लाख 38 हजार 156 थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुमानित आंकड़े के अनुसार अब यह बढ़ कर 18 लाख पहुंच गई है।
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण के लिए जिले में एक भी नसबंदी तो नहीं हो सकी, लेकिन विभाग ने ओरल पिन, कॉपर टी सहित अन्य साधनों के प्रति लोगों को जागरूक किया। -डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ