फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pooran lal and prinka win

पूरनलाल हिरौली, प्रियंका इकहरा ने दर्ज की जीत

Wed, 05 Feb 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
pooran lal and prinka win
05एमएनपी-26-बरनाहल के गांव इकहरा में पंचायत चुनाव में नव निर्वाचित प्रधान प्रियंका का स्वागत करते स - फोटो : MAINPURI
किशनी/बरनाहल। मतगणना के बाद बुधवार को किशनी विकासखंड की ग्रामसभा हिरौली में पूरन लाल और विकासखंड बरनाहल की ग्रामसभा इकहरा में प्रियंका ने जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया। मतगणना के दौरान मतगणना स्थल के बाहर सुरक्षा केे लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

हिरौली ग्रामसभा के प्रधान पद की मतगणना बुधवार को विकासखंड सभागार में हुई। कुल 1398 मतों में से पूरन लाल को 508, राजकिशोर को 428, रामेश्वरदयाल को 417 मत प्राप्त हुए। 45 मत निरस्त पाए गए। निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर दिलीप सिंह ने पूरनलाल को विजयी घोषित किया। भाजपा नेता शेखर चौहान, सत्येंद्र तोमर सहित समर्थकों ने फूल मालाओं से उनको लाद दिया। एसडीएम रामसकल मौर्य, निर्वाचन अधिकारी दिलीप सिंह ने जीत का प्रमाणपत्र दिया। पुलिस ने विजयी प्रधान को अपनी सुरक्षा में उनके घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

विकासखंड बरनाहल के सभागार में इकहरा ग्रामसभा की मतगणना हुई। पूर्व प्रधान मानसिंह की पत्नी प्रियंका ने भी चुनाव लड़ा। चुनाव अधिकारी अखिल अग्रवाल, उप चुनाव अधिकारी शेर सिंह ने मतगणना कराई। 1221 मतों में से 33 मत निरस्त हुए। प्रियंका को 461, विद्याराम को 440, विजय कुमार को 260, मदन सिंह को 47 मत मिले। प्रियंका को विजयी घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने प्रियंका को फूलमालाओं से लाद दिया। मनोज कुमार, प्रवीन कुमार, सुरेश चंद्र, गनेश कुमार, कमलेश कुमार, विकास, हरिकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना कराने के लिए एसडीएम रामसकल मौर्य, तहसीलदार मनोज कुमार राय, थानाध्यक्ष किशनी ओमहरि वाजपेयी, एलाऊ थानाध्यक्ष जगदत्त सिंह, चौकी इंचार्ज कुसमरा विजय वर्मा सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed