फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Poor health services: There is no pain-allergy medicine in the hospital

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं: अस्पताल में नहीं है दर्द-एलर्जी की दवा

Mon, 29 Nov 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Poor health services: There is no pain-allergy medicine in the hospital
फिरोजाबाद ! नगरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला बरी पर दवाओं की कमी होने पर खाली पड़ी दराज - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज से लेकर देहात क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्र दवाओं की किल्लत है। आलम यह है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर एलर्जी और दर्द तक की दवा नहीं है।
विज्ञापन

इलाज के भरोसे आने वाले मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, दवाएं कॉर्पोरेशन से ही नहीं आ रही हैं। ऐसे में दवाओं के लिए अस्पताल के सामने नगर निगम मार्केट में बनीं दवाओं की दुकानों पर भीड़ रहती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में दवाओं का अभाव है। आंखों की दवाएं लंबे समय से नहीं आ रही है। इसके साथ ही नाक, कान और गले से पीड़ित मरीजों के लिए ड्रॉप भी उपलब्ध नहीं है। हालांकि आवश्यकतानुसार चिकित्सक मरीजों को दवाएं लिखते हैं। ऐसे में मरीजों को मजबूरन बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ती है। इसी प्रकार बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम के मरीज भी बढ़ गए हैं लेकिन अस्पताल में एनटी एलर्जिक दवा सिटरजिन टेबलेट भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम दर्द हो फिर भी तेज दर्द की दवा खाओ
मरीजों को चिकित्सक दर्द के हिसाब से दवा को लिखते हैं। सामान्य दर्द में डायक्लोफेनिक टैबलेट दी जाती है लेकिन यह टैबलेट भी लंबे समय से अस्पताल में नहीं हैं। इसके स्थान पर ज्यादा दर्द की हैवी डोज आइड्रोस्ट्रिन टैबलेट दी जा रही है। कफ सीरफ भी अस्पताल में नहीं है। यदि कोई चिकित्सक मरीज को लिख देता है तो उसे सौ शैय्या अस्पताल में भेज दिया जाता है।

कुछ दवाएं हैं, जो कॉर्पोरेशन से नहीं आ रही हैं। हम शासन को लगातार रिमांइडर भेज रहे हैं। अनुपलब्ध दवाओं का विकल्प हमारे पास मौजूद है। इस कारण हम मरीजों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होने दे रहे हैं।
डॉ. एसएन गुप्ता, सीएमएस
मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed