फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Poor construction works exposed in front of mayor

Agra: मेयर के सामने खुल गई घटिया निर्माण कार्यों की पोल, अभियंताओं की लगाई फटकार

Fri, 25 Nov 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Nov 2022 12:03 AM IST
सार

मेयर ने फटकार लगाई और कहा कि जिस इंजीनियर की लापरवाही है, उसकी जांच कराकर रिपोर्ट भेजें। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ जुर्माना लगाएं और ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करें।

विज्ञापन
Poor construction works exposed in front of mayor
कार्यों का निरीक्षण करते मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदारी मऊ रोड स्थित देवनगर में मेयर को नाली निर्माण घटिया मिला। उन्होंने मुख्य अभियंता निर्माण बीएल गुप्ता को इसके लिए फटकार लगाई। ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही पर रिपोर्ट भी तलब की है।

विज्ञापन

शिकायत के बाद पहुंचे थे मेयर 

नगर निगम नाली और इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करा रही है। बृहस्पतिवार दोपहर मेयर नवीन जैन भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर देवनगर में जब नाली देखने पहुंचे तो हाथ से हिलाते ही ईंट उखड़ गई। प्लास्टर और चिनाई में मसाला नहीं दिखा। घटिया निर्माण पर मेयर ने मुख्य अभियंता और अवर अभियंता से सवाल पूछा कि ईंटों के बीच का मसाला कहां गया, इसका जवाब वे नहीं दे सके। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra Crime: चोरों ने तोड़ दी दुकान की दीवार, नए नोटों की माला और गड्डी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

लगाई फटकार 

मेयर ने फटकार लगाई और कहा कि जिस इंजीनियर की लापरवाही है, उसकी जांच कराकर रिपोर्ट भेजें। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ जुर्माना लगाएं और ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करें। मेयर ने काम में सुधार और कार्य 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। मेयर ने मुख्य अभियंता से वार्ड 52 में हुए सभी निर्माण कार्यों की सूची और गुणवत्ता की रिपोर्ट मांगी है। इस दौरान जेई विजय गोयल, ललित गौतम, नीरज चौधरी, निशांक सिंह, अभय चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed