फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pontoon bridge made of 1.24 crores at Kanjra Ghat of Chambal

चंबल के कैंजरा घाट पर 1.24 करोड़ से बना पांटून पुल

Thu, 30 Dec 2021 01:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pontoon bridge made of 1.24 crores at Kanjra Ghat of Chambal
अच्छी खबर: चम्बल के कैंजरा घाट पर 1.24 करोड की लागत से बना पाण्टून पुल, लोकार्पण आज, लाभान्वित होगें 100 - फोटो : Agra Dehat
बाह। चंबल नदी के किनारे बसे यूपी और एमपी के सौ से ज्यादा गांवों के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बाह के कैंजरा घाट पर 1.24 करोड़ रुपये की लागत से पांटून पुल बनकर तैयार है। बृहस्पतिवार को दिन में दो बजे बाह की विधायक पक्षालिका सिंह पुल का लोकार्पण करेंगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अब तक भिंड और मुरैना से जुडे़ सहस का पुरा, नगरा, भदावली, धौरा, सिलावली, भूप का पुरा, गढ़, चापिक से लेकर बाह के कैंजरा, भगवानपुरा, बाघराजपुरा, अभयपुरा, हरलालपुरा, मुकुंदीपुरा, ब्रजभूषणपुरा, शांती नगर, बेसंगपुरा आदि 100 से ज्यादा गांवों के लोगों को चंबल नदी पार करने के लिए कैंजरा घाट पर ऊंटों का सहारा लेना पड़ता था। पुल बनने से इन गांवों तक वाहनों से पहुंचने के लिए 100 से 120 किमी की दूरी भी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

बाघराजपुरा के पवन भदौरिया, अल्केंद्र सिंह जादौन, धीरेंद्र पाल सिंह, शिव सिंह परिहार, भरत सिंह, जगदीश सिंह तोमर, दिनेश सिंह भदौरिया, वीरेंद्र सिंह तोमर, सतेंद्र सिंह, नारायन सिंह आदि ने पुल तैयार हो जाने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed