फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ponds will be fullfill from rain water in agra

Agra: कूड़े का ढेर नहीं अब दिखेगा पानी से लबालब सरोवर, सिकंदरा में आकार लेने लगा अमृत सरोवर

Tue, 28 Jun 2022 03:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 03:57 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव में एक एकड़ में फैले इस तालाब को अमृत सरोवर के रूप में चुना गया है। एक महीने पहले तक कचराघर और कूड़े की डंपिंग साइट के रूप में बदल चुके इस तालाब से अब तक 2500 ट्रक कचरा निकाला जा चुका है।
 

विज्ञापन
ponds will be fullfill from rain water in agra
सिकंदरा में आकार लेने लगा अमृत सरोवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकबर के मकबरे के ठीक सामने चौराहे पर पुराने तालाब को अमृत सरोवर में बदलने का काम हो रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में एक एकड़ में फैले इस तालाब को अमृत सरोवर के रूप में चुना गया है। एक महीने पहले तक कचराघर और कूड़े की डंपिंग साइट के रूप में बदल चुके इस तालाब से अब तक 2500 ट्रक कचरा निकाला जा चुका है। सरोवर को गहरा कर मिट्टी के घाट बनाए जा रहे हैं। तालाब के रूप में यह अब आकार ले चुका है। मानसून में यहां हरियाली विकसित करने का काम किया जाएगा। नगर निगम इस अमृत सरोवर को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करेगा। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि सिकंदरा स्मारक के सामने इस सरोवर को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि लोग यहां आएं और सुबह की सैर तथा बच्चों के साथ कुछ देर के लिए रुकें। सेल्फी प्वाइंट समेत कई तरह की चीजें यहां विकसित की जा सकती हैं। पहले चरण में एक करोड़ रुपये इस सरोवर पर खर्च होंगे। यहां हरियाली के साथ पक्के घाट बनाए जाएंगे। इसमें केवल बारिश का पानी ही सहेजा जाएगा। 
विज्ञापन

अवैध निर्माण से घिरा हुआ है तालाब

नेशनल हाईवे से लेकर अंदर स्कूल के पीछे तक सिकंदरा चौराहे का यह तालाब 30 साल पहले तक लोगों ने देखा है। उसके बाद यह अवैध निर्माण का शिकार हो गया। क्षेत्रीय निवासी गीतम सिंह बताते हैं कि यह तालाब 20 फुट से गहरा था। बस्तियों के लोग यहीं पर आते थे, पर देखते ही देखते यहां मलबा, कचरा डालकर अवैध निर्माण हो गया। स्मारक के गेट के चबूतरे से तालाब का पानी साफ दिखता था। दो साल पहले 20 से ज्यादा अवैध दुकानें बना दी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकनिक स्पॉट बना रहे

एक एकड़ के इस अमृत सरोवर को नगर निगम पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित कर रहा है। यहां तालाब को गहरा कर बारिश का पानी ही एकत्र किया जाएगा। नाले या गंदगी नहीं पहुंचेगी। किनारे पक्का वॉकवे और घाट भी पक्के होंगे। हरियाली विकसित की जाएगी, ताकि लोग सुबह की सैर के लिए यहां आ सकें। इस सरोवर से क्षेत्र की पूरी तस्वीर बदल जाएगी। - आरके सिंह, अधिशासी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed