Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ponds, fields and roads filled with waste from the system

Agra News: सिस्टम के कचरे से भरा तालाब, खेत और रास्ते में पानी

Fri, 20 Nov 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Ponds, fields and roads filled with waste from the system
फोटो 4 खेरागढ़ उफनता तालाब बना खतरा
खेरागढ़। सरकारी सिस्टम की संवेदनहीनता की इससे बड़ी तस्वीर क्या होगी कि एक तालाब में डूबकर कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, फिर जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी। ग्राम पंचायत डूंगरवाला के मजरा कुसियापुर में कचरे से भरे तालाब का पानी रास्ते, खेतों में भरा है। कई घरों में सीलन भी आ गई है, जिससे गिरने की आशंका भी बनी हुई है। शिकायतों के बाद भी अनदेखी से आजिज आए ग्रामीण खुद मिट्टी डालकर और रेत की बोरियां लगाकर पानी रोकने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन

कुसियापुर के तालाब में डूबकर पूर्व प्रधान रामशरण राजपूत की 29 जुलाई 2025 मौत हो गई थी। इससे पहले एक वृद्धा की भी जान गई थी। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लॉक से लेकर तहसील तक कई बार शिकायतें की गईं। अब तक किसी भी अधिकारी ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। गांव की वृद्धा संजय देवी ने बताया गांव में पानी भरने की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। अब तो तालाब का पानी घरों में घुसने लगा है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। बच्चों की रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


संपत देवी ने बताया मंदिर में गंदा पानी भर जाने से शिवलिंग और मूर्तियां डूब गईं, जिससे पूजा-पाठ तक करना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से रेत की बोरियां लगाकर मंदिर को सुरक्षित किया। किसान हरिविलास ने बताया उन्होंने तालाब किनारे खेत पट्टे पर लेकर सरसों की फसल बोई है। मेड़ पर मिट्टी डालकर पानी रोकने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के आधा दर्जन मकानों में सीलन

ग्राम पंचायत सदस्य ओमदत्त राजपूत ने बताया कि लंबे समय से जमा पानी के कारण आसपास के करीब आधा दर्जन मकानों में सीलन आ गई है, जिससे उनकी नींव कमजोर होने और गिरने का संकट मंडराने लगा है। जानलेवा हादसे और रास्ता, खेत डूबने के बाद भी सुरक्षा और जलनिकासी के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शायद प्रशासन किसी और अनहोनी का इंतजार कर रहा है।



शुक्रवार को ही टीम भेजकर स्थलीय निरीक्षण कराकर जरूरी सुरक्षा इंतजाम कराए जाएंगे। तालाब की सफाई और जलनिकासी का भी प्रबंध किया जाएगा। -परवेज आलम, खंड विकास अधिकारी, खेरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed