फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ponam yadav' fans happy

पूनम ने झटके चार विकेट तो झूम उठे उनके गृह जनपद के क्रिकेट प्रेमी

Fri, 21 Feb 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
ponam yadav' fans happy
21एमएनपी-29-पूनम यादव के आस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन पर घिरोर में झूमते क्रिकेट प्रेमी - फोटो : MAINPURI
घिरोर (मैनपुरी)। महिला टी-20 विश्वकप के पहले मुकाबले में जिले की बेटी पूनम यादव ने आस्ट्रेलिया के चार विकेट झटके तो क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना। क्रिकेट प्रेमियों ने जिले की बेटी पूनम को बधाई दी है।
विज्ञापन

महिला टी-20 विश्वकप का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया। भारतीय महिला टीम का मुकाबला पूर्व में विजेता रही आस्ट्रेलिया के साथ था। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी रही। भारतीय महिला टीम में प्रतिभाग करने वाले जनपद के घिरोर क्षेत्र के गांव महुआहार निवासी पूनम यादव ने एक के बाद एक चार ओवर में मात्र 19 रन देकर चार विकेट झटके तो आस्ट्रेलिया टीम मात्र 115 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। कस्बा घिरोर में क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाते हुए मिठाई बांटी। क्रिकेट प्रेमी विपलव जैन, सचिन गुप्ता, सचिन यादव, सुनील जैन, प्रत्यूष गर्ग, टीटू यादव, अजय जैन, कुलदीप कुमार आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed