फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   polythene mission apposed

नौनिहालों ने छीनी हाथों से पॉलिथीन, थमाए कपड़ों के थैले

Sat, 05 Oct 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
polythene mission apposed
कासगंज में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिटौना के छात्र छात्राएं लोगों से पॉलिथीन लेकर कपड़े का बैग ? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। हर गांव हर शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे शासन प्रशासन के अभियान में शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिटौना के स्कूली बच्चों ने रैली निकालते हुए जागरूकता अभियान चलाया। जो भी व्यक्ति पॉलिथीन प्रयोग करता हुआ पाया गया उससे पॉलिथीन लेकर कपड़ों के थैले थमा दिए।
विज्ञापन

शनिवार को स्कूलों में नो बैग डे था। छात्र गांव से कासगंज-बरेली मुख्य मार्ग तक पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को पॉलिथीन प्रयोग न करने का संकल्प दिलाया। जो लोग पॉलिथीन में सामान ले जाते हुए देखे उनसे पॉलिथीन ले ली और कपड़े और कागज के थैले उन्हें थमा दिए। जिससे कि वो सामान सुरक्षित अपने घर ले जा सकें।
विज्ञापन

बच्चों की इस पहल पर ग्रामीणों ने भी संकल्प लिया है कि वह गंाव भिटौना को पॉलिथीन मुक्त बनाएंगे। न खुद पॉलिथीन का प्रयोग करेंगे न किसी को करने देंगे। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शालिनी मिश्रा, सहायक अध्यापिका ज्योति सक्सेना, दिनेश कुमार, सरिता, कमलशे, मंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed