फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Polythene being collected from village to village, street to street

गांव गांव, गली गली से एकत्रित की जा रही पॉलिथीन

Thu, 10 Jun 2021 08:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
Polythene being collected from village to village, street to street
कासगंज। जिले के ग्रामीण इलाकों में विशेष अभियान चलाकर सफाई की जा रही है। वहीं गांव की गली-गली से पॉलिथीन का एकत्रीकरण किया जा रहा है। इससे जमीन में पॉलिथीन न जा पाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में यह अभियान चल रहा है। सभी ग्राम पंचायतों में टीमें लगाकर सफाई की जा रही है। बारिश में जलभराव न हो इसके लिए नालियां सफाईकर्मियों के माध्यम से एवं जेसीबी के माध्यम से साफ की जा रही है।
विज्ञापन

सफाई के कार्यक्रम में सर्वाधिक जोर पॉलिथीन एकत्रीकरण को लेकर है। गांव में जगह-जगह पड़े घूरों पर पॉलिथीन कचरे के साथ पड़ी है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे घूरों में पड़ी पॉलिथीन को निकालने में सहयोग करें। इससे खेतों तक यह पॉलिथीन न जाए और ड्रेनेज सिस्टम में कोई व्यवधान पैदा न हो। मोहनपुरा ग्राम पंचायत अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत के सचिव सुरजीत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के क्षेत्र में सफाई कराकर पॉलिथीन का एकत्रीकरण किया गया है। एकत्रित की पॉलिथीन को नष्ट किया जाएगा। इससे नालियों और खेतों में पॉलिथीन न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed