{"_id":"5dbf11a78ebc3e01390aa09e","slug":"polution-smog-mainpuri-mainpuri-news-agr4135546143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली हुई हवा, सुबह लोगों की आंखों और गले में हुई जलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली हुई हवा, सुबह लोगों की आंखों और गले में हुई जलन
विज्ञापन
शहर में एलआईसी के पास प्रदूषण करती प्राइवेट बस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दीपावली को एक सप्ताह बीत चुका है, फिर भी जिले की हवा प्रदूषण मुक्त नहीं हुई है। शनिवार की तुलना में रविवार को यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़ गया। वातावरण में प्रदूषण के कारण लोगों की आंखों में जलन और गले में संक्रमण की शिकायत रही। वहीं, स्मॉग के कारण राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
जिले का शनिवार को एक्यूआई 152 रिकार्ड किया गया था। रविवार को बढ़कर यह 158 पर पहुंच गया। वातावरण में स्मॉग छाया हुआ। दिनभर धूप नहीं निकली। स्मॉग ने सांस और दमा के मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं, स्वस्थ लोगों को सांस लेेने में दिक्कत के साथ ही आंखों में जलन, गले में संक्रमण आदि की दिक्कत हो रही है।
सफाईकर्मी नहीं निभा रहे जिम्मेदारी
स्मॉग को लेकर सरकार गंभीर है, वहीं प्रशासन अभी भी ढिलाई बरत रहा है। प्रशासन की ओर से पराली जलाने वाले किसानों पर तो कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कूड़ा जलाने वाले सफाईकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
अनफिट वाहन उगल रहे जहर, नहीं कस रहा शिकंजा
प्रदूषण फैला रहे अनफिट वाहनों पर अफसर शिकंजा नहीं कस रहे हैं। एलआईसी बिल्डिंग के पास निजी बस धुआं फेंकती हुई नजर आई। बस की हालत देखकर यहां से गुजर रहे किसान खुद ही बोल पड़े यहां तो पराली नहीं जल रही है फिर हुआं कहां से आ रहा है। अफसरों को यह बस नजर नहीं आ रही क्या।
----
वर्जन
सफाई कर्मचारियों को सख्त निर्देश हैं कि वह कूड़ा नहीं जलाएंगे। अगर फिर भी कोई कर्मचारी कूड़ा जला रहा है तो यह बेहद गंभीर है। सफाईनायकों से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-लालचंद्र भारतीय, ईओ पालिका