फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pollution Reached Dangerous Level In Agra

जहरीली हुई हवा, आगरा का फूला दम, धुंध की घनी चादर में लिपटा पूरा शहर

Tue, 14 Jan 2020 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Jan 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pollution Reached Dangerous Level In Agra
आगरा में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला
कोहरे की चादर में घुल मिल गए प्रदूषण तत्वों के कारण आगरा की हवा सांस लेने लायक नहीं रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सोमवार को जारी की गई एयर क्वालिटी इंडेक्स की रिपोर्ट में आगरा की हवा बेहद खतरनाक स्तर पर पाई गई। 
विज्ञापन


ताजनगरी पर स्मॉग की चादर गहरा गई, जिसमें घातक प्रदूषक तत्व कार्बन मोनोक्साइड की मात्रा सामान्य से 38 गुना ज्यादा हो गई, वहीं बेहद सूक्ष्म धूल कण पीएम 2.5 की मात्रा सामान्य से आठ गुना ज्यादा हो गई। स्मॉग के कारण शाम को दृश्यता में भी कमी आई और आंखों में चुभन महसूस होना शुरू हो गई।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सूची के मुताबिक आगरा प्रदेश में सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में आठवें नंबर पर रहा। सबसे प्रदूषित शहर कानपुर रहा, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 437 पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजनगरी में धूल कण 480 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर पर हैं, जबकि मोनोक्साइड की मात्रा 38 गुना ज्यादा हो गई। ट्रैफिक जाम और धूल उड़ने के कारण इन दोनों प्रदूषण तत्वों में इतनी बढ़ोतरी मानी जा रही है। स्मॉग छा जाने से सुबह और शाम को दृश्यता में भी कमी आई है।

प्रदेश के शहरों का ये है हाल
 
शहर एक्यूआई
कानपुर 437
गाजियाबाद 393
नोएडा 389
वाराणसी 377
मेरठ  366
लखनऊ 353
मुरादाबाद  341
आगरा 326

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed