{"_id":"6553b54bb5bfe3598e047137","slug":"pollution-increases-death-of-respiratory-patient-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-7340-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण बढ़ा: सांस रोगी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण बढ़ा: सांस रोगी की मौत
Tue, 14 Nov 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में दिवाली की रात से प्रदूषण बढ़ने से सांस के रोगियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान एक सांस रोगी की मौत हो गई। वहीं चार सांस मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इन मरीजों को आक्सीजन लगानी पड़ी। वहीं, प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन की समस्या भी हुईसोरोंजी के ग्राम डोरई निवासी महेंद्र पाल (75) को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन सुबह लगभग 11:30 बजे जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उनको भर्ती कर उन्हें आक्सीजन लगाई। हालांकि करीब आधा घंटे बाद दोपहर 12 बजे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा नगला गोकुल निवासी प्रताप (80), मुबारिकपुर निवासी मुन्नी देवी (65), सिंगतरा निवासी हुकुम सिंह (90), रहीम नगर निवासी कमला देवी (50) को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन जिला अस्पताल स्थित इमरजेंसी लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर आक्सीजन लगाई। जिले में सोमवार को देर रात प्रदूषण का स्तर 251 पर पहुंच गया था, इसके बाद एक्यूआई घटने लगा। सुबह छह बजे एक्यूआई घटकर 162 पर आ गया। इसके बाद 9 बजे तक घटकर एक्यूआई 149 रह गया, लेकिन इसके बाद हवा में फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ना शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक एक्यूआई 180 पर पहुंच गया। वही, दोपहर 3:30 बजे तक 224 एक्यूआई हो गया। सांय 5:30 बजे एक्यूआई 250 का आंकड़ा पार कर गया। इसके अलावा प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन और पानी बहने की समस्या का सामना भी करना पड़ा। इस तरह की समस्या से पीड़ित कई लोग चिकित्सकों के पास पहुंचे।
विज्ञापन