{"_id":"5faad2968ebc3e9be74e4c27","slug":"pollution-in-agra-news-rs-96-lakh-fine-on-three-departments-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Pollution: आगरा में धूल नियंत्रण न करने पर तीन विभाग दंडित, 32-32 लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Pollution: आगरा में धूल नियंत्रण न करने पर तीन विभाग दंडित, 32-32 लाख रुपये का जुर्माना
Wed, 11 Nov 2020 11:22 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
आगरा वायु प्रदूषण स्तर आज: फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने मंगलवार को आगरा के जल निगम, आगरा स्मार्ट सिटी और आगरा विकास प्राधिकरण पर 32-32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। तीनों ने नोटिस के बाद भी धूल नियंत्रण नहीं किया। इनसे अगस्त से लेकर अब तक 82 दिनों की पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में कुल मिलाकर 96 लाख रुपये वसूले जाएंगे।
यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी भुवन प्रकाश यादव ने बताया कि जल निगम, स्मार्ट सिटी और एडीए को लगातार धूल नियंत्रण के लिए नोटिस भेज रहे थे। हर बार के निरीक्षण में धूल के गुबार उड़ते मिले। नोटिस के बाद पर्यावरण क्षतिपूर्ति के लिए तीनों विभागों को अगस्त से लेकर अब तक का जुर्माना भरना होगा। इसका पत्र लखनऊ मुख्यालय को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले आगरा स्मार्ट सिटी के काम के दौरान धूल नियंत्रण के उपाय न मिलने पर नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे आगरा स्मार्ट सिटी के ठेकेदारों पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगा चुके हैं। बता दें कि बढ़ते प्रदूषण के साथ धूल-मिट्टी के कणों का बुरा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- आगरा में धूल-मिट्टी बिगाड़ रही सेहत, इन इलाकों में सबसे खतरनाक स्तर पर प्रदूषण
विज्ञापन
इससे पहले आगरा स्मार्ट सिटी के काम के दौरान धूल नियंत्रण के उपाय न मिलने पर नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे आगरा स्मार्ट सिटी के ठेकेदारों पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगा चुके हैं। बता दें कि बढ़ते प्रदूषण के साथ धूल-मिट्टी के कणों का बुरा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।
Trending Videos
नोटिस मिलते रहे... धूल उड़ती रही
जल निगम : सीवर लाइन की खोदाई के कारण पूरे वेस्टर्न जोन, बोदला, पश्चिमपुरी, दहतोरा, लोहामंडी रोड पर खोदाई में धूल नियंत्रण के उपाय नहीं किए।
आगरा स्मार्ट सिटी : फतेहाबाद रोड पर सड़क चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के साथ ताजगंज के एबीडी एरिया में पानी और सीवर लाइन बिछाने के दौरान धूल नियंत्रण के लिए न पानी का छिड़काव किया और न ही पर्दे लगाए।
आगरा विकास प्राधिकरण : इनर रिंग रोड के निर्माण के दौरान निर्माण सामग्री से उड़ती धूल रोकने के कदम नहीं उठाए।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।