फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Politics heated up over the notice to remove Ambedkar Bhawan Railways took a step back

आंबेडकर भवन पर नोटिस किया चस्पा: बसपा सुप्रीमो मायावती को करना पड़ा हस्तक्षेप, तब रेलवे ने पीछे हटाए कदम...

Mon, 17 Mar 2025 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 12:14 PM IST
सार

बारहखंभा के पास स्थित आंबेडकर सामुदायिक भवन को हटाने के लिए रेलवे ने नोटिस चस्पा कर दिया, जिसके बाद सियासत गरमा गई है। मामले में अब रेलवे ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं।
 

विज्ञापन
Politics heated up over the notice to remove Ambedkar Bhawan Railways took a step back
बीएसपी सुप्रीमो मायावती। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आगरा में रेलवे ने 11 मार्च को बारहखंभा के पास स्थित आंबेडकर सामुदायिक भवन को रेलवे की भूमि पर बताकर अतिक्रमण 15 दिन में हटाने का नोटिस चस्पा कर दिया। इस पर लोगों में आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन

बसपा मुखिया मायावती ने एक्स पर एक्स करके केंद्र सरकार से कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया तो आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर ने रेलमंत्री को पत्र भेजकर रेलवे की अनुचित कार्रवाई को रोकने की मांग की। इस मुद्दे पर रेलवे बैकफुट पर आ गया। डीआरएम ने कहा कि ऐसी कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन


शाहगंज स्थित बारहखंभा, रुई की मंडी सहित तीन रेलवे फाटकों पर रेल ओवर ब्रिज बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस कार्य के लिए रेलवे के ईदगाह सेक्शन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की ओर से भीमराम आंबेडकर सामुदायिक भवन पर नोटिस चस्पा किया गया। यहां पर डॉ. आंबेडकर की मूर्ति लगी हुई है और दलित समाज के शादी- विवाह और अन्य आयोजन किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: दुश्मनों से खतरनाक ये दोस्त..500 रुपये नहीं दिए तो उतरवा दिए कपड़े, फिर ऐसी हरकत; शर्म भी न आई




 

इस मामले पर बसपा मुखिया मायावती ने एक्स पर ट्वीट करके कहा कि आगरा में बारहखंभा रेलवे के पास दशकों से समाज हित व जनकल्याण आदि गतिविधियों से जुड़े आंबेडकर भवन को अतिक्रमण बताकर हटाने की कार्रवाई से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि ऐसे मामलों पर संज्ञान लें। दूसरी ओर, आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर ने भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर कहा कि आधी शताब्दी पहले बने आंबेडकर भवन को हटाने के लिए नोटिस देना कहां तक उचित है। यह कार्रवाई समाज के वंचित वर्ग के प्रति अन्याय भी है।

ये भी पढ़ें -   कातिल पत्नी का कबूलनामा: पति को इसलिए दी खौफनाक मौत, बताया वो दर्द...जो हर रात सहन किया; पुलिस ने दिया कंधा

19 को विरोध प्रदर्शन करेंगे आंबेडकर अनुयायी
डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन ने नोटिस के विरोध में 19 मार्च को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। अध्यक्ष आशीष प्रिंस का कहना है कि यह भवन बरसों से वंचित वर्ग के कार्य आ रहा है। आंबेडकर प्रतिमा को हटाने से रोकने के लिए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। शैलेंद्र मधुर, एसबी दिनकर, श्याम सुंदर कर्दम आदि ने भी विरोध जताया है।

रेलवे ने लिया यू टर्न
आगरा रेल मंडल के प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि बारहखंभा पर रेलवे के आरओबी का काम किया जाना है। यहां आंबेडकर भवन को हटाने संबंधी नोटिस चस्पा करने की जानकारी हुई है। ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। नोटिस हटवा दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed