फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   politicallll

अमित शाह के ऑडियो के शोर में दबा जाट आरक्षण का हल्ला

Mon, 13 Mar 2017 12:02 AM IST
अमित शाह के ऑडियो के शोर में दबा जाट आरक्षण का हल्ला
अमित शाह के ऑडियो के शोर में दबा जाट आरक्षण का हल्ला Updated Mon, 13 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
politicallll
चंदौली, अमित शाह, यूपी चुनाव 2017 - फोटो : SELF
एक तरफ अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति जगह-जगह भाजपा का विरोध कर रही थी तो दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का एक ऑडियो मोबाइल-मोबाइल घूम रहा था। संघर्ष समिति भाजपा को जाटों के खिलाफ बता रही थी। ऑडियो भाजपा को उनका हिमायती बता रहा था। मुकाबला जबरदस्त था। भाजपाई तक टेंशन में थे कि कहीं जाट वोटर भाजपा से नाराज होकर रालोद के रंग में न रंग जाएं। नतीजों के बाद माना जा रहा है कि  जाट वोटरों ने अमित शाह पर ज्यादा भरोसा किया। इसका सुबूत है भाजपा के टिकट पर 14 जाट  उम्मीदवारों को विजय मिल जाना।
विज्ञापन

यह भी साफ लग रहा है कि भाजपा को रालोद के मुकाबले जाट वोट ज्यादा मिले हैं। रालोद सिर्फ बागपत की छपरौली सीट पर सिमटकर रह गया है। ब्रज में तो खाता तक नहीं खुला है।
विज्ञापन

जिस मथुरा से 2009 में जयंत चौधरी लोकसभा चुनाव और 2012 में विधान सभा चुनाव जीते, वहां इस बार रालोद के उम्मीदवार धूल चाट गए।
आगरा की जिस फतेहपुर सीकरी को कभी रालोद नेता दूसरी छपरौली कहते थे, वहां रालोद उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे जबकि यहां चौधरियों की शान कही जाने वाली चाहरवाटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सवाल उठ रहा है कि क्या जाट आरक्षण का मुद्दा बेअसर रहा। बता दें, चुनाव के दौरान संघर्ष समिति ने ब्रज की भी सभी जाट बहुल सीटों पर जाकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इन सीटों पर रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और महासचिव जयंत चौधरी रैली करने भी आए थे। इन सभी पर रालोद को हार का मुंह देखना पड़ा है। चुनाव के दौरान ही अमित शाह का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें वह कह रहे थे कि जाटों के पास भाजपा से बेहतर विकल्प नहीं है। जाटों के हित में भाजपा ने सबसे ज्यादा काम किए हैं।

पहली बार जीते 16 जाट उम्मीदवार 
आगरा। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक का कहना है कि उनके आंदोलन ने असर दिखाया है। इसी के चलते भाजपा ने इस बार 16 टिकट जाटों को दिए। इनमें से 14 जीत गए हैं। छपरौली में रालोद से जाट विधायक बना है। कुल मिलाकर 16 जाट विधायक बने हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। 2012 में पांच जाट विधायक थे।
खत्म नहीं हुआ मुजफ्फरनगर दंगे का असर 
आगरा। जाट बेल्ट में कमल खिलने के सवाल पर मलिक का कहना था कि जाट आरणक्षण के विरोध पर जाटों की भाजपा से नाराजगी जरूर है लेकिन मुजफ्फरनगर दंगे का असर अभी तक खत्म नहीं हुआ है। सवाल जब दो दलों के बीच एक के चयन का आता है, तो उनकी पसंद भाजपा ही होती है।


बिगड़ गया है रालोद का समीकरण
आगरा। राजनीति के जानकारों का मानना है कि रालोद का समीकरण बिगड़ गया है। चुनाव के शुरू में जाट साथ आ जाते हैं, रैलियों में भीड़ जुटती है लेकिन दूसरा कोई खास तौर से मुस्लिम साथ नहीं आते। इसके चलते वोटिंग से ऐन पहले रालोद को जीतता न देख जाट भी भाजपा के साथ हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed